
- Home
- /
- हमसे जुड़ें
- /
- फ़ैक्ट चेक: क्या मशहूर...
फ़ैक्ट चेक: क्या मशहूर कोको आइलैंड है जिसे दानवीर नेहरू ने म्यांमार को दे दिया था

ये वो मशहूर कोको आइलैंड है जिसे दानवीर नेहरू ने म्यांमार को दे दिया था। दरअसल सबको पता था कि नेहरू जब सुबह वुजू करते हैं, तो उस वक्त कोई भी कुछ आकर मांगे तो वह मना नही करते। इस समय माओ ने अक्साई चिन, जिन्ना ने गिलगित बाल्टिस्तान, और इंद्र ने शक्ति अस्त्र मांग लिया था।
इस बात की प्रसिद्धि होने पर, म्यामार के पीएम बा-मा ब्राह्मण वेश बनाकर आये, औऱ नेहरू से कोको आइलैंड मांग लिया। तब नेहरू ने गले से उतारकर, कोको आइलैंड म्यंमार को दे दिया।
आज कोको आइलैंड की ताजा तसवीर आयी है। इसमे एक प्रकृति में अद्भुत छटा दिख रही है, जो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी की सुखद छवि से मिलती जुलती है। ऐसा लगता है कि सम्पूर्ण परिवेश से एक ही ध्वनि गूंज रही है।
कोको आइलैंड करे पुकार,
मोदी जी करो प्रतिकार।
नोट- अगर फैक्ट चेकर बताये की कोको आइलैंड म्यंमार को 1882 में ही हस्तांतरित कर दिया गया था। जबकि नेहरू 1889 में पैदा हुए।
तो आपको फ़ैक्टचेकर को गाली देकर, जातीवादी कुंठा से ग्रस्त, गद्दार वामपन्थी कहके ब्लॉक कर देंना है।