Archived

पाकिस्तान पर बौखलाने बाली भाजपा बताये यह सी-प्लेन कराची से क्यों आया?

रवीश कुमार
13 Dec 2017 2:04 PM GMT
पाकिस्तान पर बौखलाने बाली भाजपा बताये यह सी-प्लेन कराची से क्यों आया?
x
सी-प्लेन कराची से आने से 42 लाख का खर्च क्या है ये गोलमाल!

दिल्ली में हुए एक रात्रि भोज को पाकिस्तान से मिलकर साज़िश करने का अड्डा बता दिया जाता है, भारत का मौजूदा प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री पर साज़िश में शामिल होने का आरोप लगाते हैं। जो लोग राजनीति के स्तर को लेकर चिंतित हैं, वो लोग बेवकूफ़ हैं शायद। मगर उसी के चंद घंटे बाद पानी में उतरने वाला एक जहाज़ बुलाया जाता है जिसके बारे में Quint के चंदन नंदन की रिपोर्ट है कि यह जहाज़ अमरीका में रिजस्टर्ड है, कराची से उड़कर भारत आया था।


क्या ये भी कोई साज़िश है? बिना तथ्यों के शक करना उन्हीं के जैसा हो जाएगा जो रात्रि भोज को देश के ख़िलाफ़ साज़िश बताते हैं। बेहतर है आप पढ़िए और अपना भी दिमाग़ लगाइये। वैसे अमरीका से ये जहाज़ क्यों आया, उसके पायलट अमरीकी क्यों लग रहे थे, जबकि सी-प्लेन तो भारत के ही अंडमान निकोबार में रोज़ पांच से छह उड़ानें भरता है। आज से नहीं 2011 से। चंदन नंदी कहते हैं कि 42 लाख रुपये ख़र्च हो गए।

Next Story