
- Home
- /
- हमसे जुड़ें
- /
- सत्तारूढ़ भाजपा का नाम...
सत्तारूढ़ भाजपा का नाम लिये बिना बताना, पांच क्षेत्रीय पार्टियों को 1200 करोड़ मिले

आज की सबसे खास खबर टाइम्स ऑफ इंडिया में है। भारती जैन की इस एक्सक्लूसिव खबर का शीर्षक है, पांच क्षेत्रीय पार्टियों को 2022-23 में इलेक्ट्रल बांड से 1200 करोड रुपये मिले। यह खबर खास इसलिए है कि किसी और अखबार में इतनी प्रमुखता से नहीं छपी है। जब खबर यह है कि इलेक्ट्रल बांड से सबसे ज्यादा पैसा सत्तारूढ़ भाजपा को मिल रहा है तो यह बताना कि पांच क्षेत्रीय दलों को 1200 करोड़ रुपये मिले निश्चित रूप में विशेष पत्रकारिता है। अखबार ने इसे पहले पन्ने पर स्थान देकर और भी पुनीत कार्य किया है। निश्चित रूप से यह अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थिति में निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल है। पहले पन्ने पर जो खबर छपी है या उसका जितना हिस्सा है उसमें यह नहीं बताया है कि भाजपा को कितने पैसे मिले हैं, ज्यादा या कम तो छोड़िये। यही नहीं, यह खबर ना तो विपक्षी दलों ने दी है ना चुनाव आयोग ने और ना सत्तारूढ़ दल ने प्रेस कांफ्रेंस करके।