Archived

28 साल का युवक निकला सीरियल रेपिस्ट, 50 महिलाओं के साथ किया रेप, हुआ गिरफ्तार

आनंद शुक्ल
17 Nov 2017 10:40 AM GMT
28 साल का युवक निकला सीरियल रेपिस्ट, 50 महिलाओं के साथ किया रेप, हुआ गिरफ्तार
x
चेन्नई पुलिस ने गुरुवार को कृष्णागिरि जिले के माथुर के रहने वाले सॉफ्टवेयर कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी को डकैती करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

चेन्नईः चेन्नई पुलिस ने गुरुवार को कृष्णागिरि जिले के माथुर के रहने वाले सॉफ्टवेयर कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी को डकैती करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने जो पुलिस को बताया उसे सुनकर अधिकारियों के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। 28 वर्षीय माधन अरिवालगन ने पुलिस को बताया कि वह एक सीरियल रेपिस्ट है। उसने करीब 50 महिलाओं से रेप किया है, इतना ही नहीं उसने उनका वीडियो भी बनाया है। पुलिस डकैती मामले में जब माधन का मोबाइल चैक कर रही थी तब उसमें वीडियो देखकर पुलिस ने इस बाबत पूछा तो उसने कबूल किया वह महिलाओं को अकेला पाकर उनका रेप करता था और उनका वीडियो बना लेता था ताकि बाद में उनको ब्लैकमेल कर सके।

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल केवल एक महिला ने आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने उम्मीद जताई कि अन्य महिलाएं भी आगे आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगी। कृष्णागिरी कॉलेज से गणित में ग्रेजुएट माधन ने बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया लेकिन दो साल बाद 2015 में वह चेन्नई आ गया था। वह काफी समय से नई नौकरी की तलाश में था लेकिन अपनी पसंद की नौकरी नहीं मिलने पर उसने सड़कों पर राहगीरों पर नजर रखनी शुरू कर दी। जिस घर में महिला अकेली होती वह उस घर को निशाना बनाता और वहां चोरी करता।
एक बार उसने एक महिला से रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे इसकी लत लग गई। अब वह घर में चोरी करने के साथ ही महिलाओं से रेप करता और उनका वीडियो बना लेता ताकि बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर सके। लेकिन वह अपने ही काम में फंस गया। उसने एक राहगीर से 8500 रुपए कैश लूटे। इसके बाद पुलिस में जब उसकी शिकायत की तो पुलिस ने वहां पास में लगे सीसीटीवी की मदद से उसकी पहचान की और अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद पुलिस के सामने उसकी पूरी पोल खुल गई।

Next Story