Archived

केरल के CM पिनाराई विजयन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Vikas Kumar
3 March 2018 8:03 AM GMT
केरल के CM पिनाराई विजयन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
x
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पिनाराई विजयन की उम्र 72 साल है।

चेन्नई : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पिनाराई विजयन की उम्र 72 साल है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को शुक्रवार को आधी रात में तबीयत खराब होने के चलते अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि अभी तक अस्पताल की ओर से कोई सूचना जारी नहीं की गई है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि संक्रामक रोगों के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम उनकी देख-रेख कर रही है। मुख्यमंत्री के चेकअप किए जा रहे है।

आपको बता दें हाल ही में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बीजेपी का मुकाबला करने के लिए माकपा के कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया था। उन्होंने एक सेमीनार में कहा था ऐसे गठबंधन की विश्वसनीयता कम होगी। BJP के खिलाफ माकपा की लड़ाई में कांग्रेस को साथ नहीं लिया जा सकता। लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

Next Story