दिल्ली

RIP Sheila Dikshit: शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज, आडवाणी, सुषमा और उमर अब्दुला ने दी श्रद्धांजलि

Special Coverage News
21 July 2019 6:28 AM GMT
RIP Sheila Dikshit: शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज, आडवाणी, सुषमा और उमर अब्दुला ने दी श्रद्धांजलि
x
शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बनाई.

नई दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. दिल्ली के एस्कार्ट हॉस्पिटल में 3:15 मिनट पर हार्ट अटैक के बाद आखिरी सांस ली. शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष भी थीं और काफी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं. तीन बार शीला दीक्षित की बाईपास सर्जरी हुईं थी और आज सुबह उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

शीला दीक्षित का निधन का अचानक निधन कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बनाई.

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित की मौत की खबर सुनकर शनिवार को उनके समर्थक शोक में डूब गए। शीला दीक्षित के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित उनके आ‌वास पर बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। शनिवार देर रात तक उनके आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी दलों के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। रविवार दोपहर बाद ढाई बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अस्पताल में शीला दीक्षित के मौत की खबर सुनने के बाद शनिवार शाम प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा झुका दिया गया। अस्पताल से शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो वहां पहले से ही बड़ी संख्या में हां समर्थक मौजूद थे।

शीला दीक्षित के अंतिम यात्रा के दौरान रिंग रोड पर कश्मीरी गेट बस अड्डे, चंदगीराम अखाड़े के आसपास जाम की स्थिति बन सकती है। अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव शरीर को सुबह 11:30 बजे अकबर रोड स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार के समय जाम लग सकता है। कांग्रेस मुख्यालय पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिससे इंडिया गेट के आस-पास के मार्गों पर ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यातायात पुलिस ने इंडिया गेट और निगमबोध घाट के आस-पास सड़कों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है।

राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

उनके अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगम बोध घाट पर तैयारी की जा रही है। शीला दीक्षित को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में वीवीआईपी मौजूद रहेंगे, जिसके चलते सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

सुषमा स्वराज ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।



उमर अब्दुल्ला ने दी श्रद्धांजलि

रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर को सीएम उमर अब्दुल्ला ने शीला दीक्षित को निजामुद्दीन स्थित उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।


लाल कृष्ण आडवाणी ने दी श्रद्धांजलि


सोनिया गांधी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली में मौजूद राज्य व देश के तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। सोनिया गांधी से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल उनके घर पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया

शीला दीक्षित के निधन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story