दिल्ली

कभी ना रखने दे ऐसी स्त्रियों को घर में कदम ,चाणक्य नीति के अनुसार जानिए कैसी स्त्रियां नहीं होती है घर के लिए अच्छी

Anshika
13 April 2023 4:15 PM GMT
कभी ना रखने दे ऐसी स्त्रियों को घर में कदम ,चाणक्य नीति के अनुसार जानिए कैसी स्त्रियां नहीं होती है घर के लिए अच्छी
x
चाणक्य नीतियों में स्त्री पुरुष के रिश्ते को मधुर बनाना और समाज और देश का विकास कैसे किया जाए यह सब भी बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में स्त्री के स्वभाव के बारे में भी कई सारी बातें बताई हैं जिसे हमारे लिए जानना बहुत जरूरी है

Chanakya Niti for wife: चाणक्य नीतियों में स्त्री पुरुष के रिश्ते को मधुर बनाना और समाज और देश का विकास कैसे किया जाए यह सब भी बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में स्त्री के स्वभाव के बारे में भी कई सारी बातें बताई हैं जिसे हमारे लिए जानना बहुत जरूरी है

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मानव जीवन को लेकर और उनके वैवाहिक जीवन को लेकर बहुत सारी बातें बताई हैं जिन्हें आपको अपने जीवन में उतारने चाहिए। उनके द्वारा बताई गई बातें अगर मनुष्य अपने आचरण में शामिल कर ले तो उसका संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण बना रहे। आचार्य चाणक्य भारत के विद्वानों कुशल कूटनीतिक के थे उन्होंने मानव जीवन को लेकर बहुत सारी बातें अपने नीतिशास्त्र में बताई हैं। उनकी इन बातों को ही चाणक्य नीति कहते हैं चाणक्य के अनुसार कई लोग अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं लेकिन अगर किसी के घर में सही स्त्री ना हो तो उसका जीवन नर्क के समान होता है उस पुरुष का जीवन बर्बाद हो जाता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे स्त्रियों से दूर रहना चाहिए

कड़वे बोल

चाणक्य कहते हैं कि कड़वे बोल बोलने वाली स्त्री दुष्ट स्वभाव वाला मित्र सांप के समान होता है ऐसे में इन दोनों से ही बच कर रहना चाहिए वरना जिंदगी नरक के समान लगने लगेगी

ऐसी स्त्री जिसे कोई ज्ञान न हो

आचार्य चाणक्य अपनी नीति शास्त्र में कहते हैं कि कुछ भी करने से पहले मनुष्य के लिए अति आवश्यक है कि उसे उस बात का ज्ञान हो तभी वह कार्य सही ढंग से हो पाएगा। मूर्ख को उपदेश देना और व्यभिचारिणी स्त्री का पालन पोषण करने से व्यक्ति को काफी कष्ट उठाना पड़ सकता है.

धन की बचत

चाणक्य नीति में कहा है कि बुद्धिमान व्यक्ति को बुरे समय के लिए थोड़ा धन अवश्य बचा कर रखना चाहिए। वही समय पड़ने पर उसे सही स्थान पर खर्च करना चाहिए और अपनी पत्नी की रक्षा भी करनी चाहिए क्योंकि मुश्किल समय में पत्नी काम आती है।

दुष्ट स्त्री

उनका कहना है कि जिस घर में दुष्ट स्त्रियां होती हैं, उस घर के मालिक की स्थिति मृतक के समान हो जाती है. ऐसी स्त्री कभी सुधर नहीं सकती और उस पर किसी का वश नहीं चलता है. दुष्ट स्वभाव का मित्र भी विश्वास के योग्य नहीं होता, न जानें वह कब धोखा दे दे.

चाणक्य नीतियों में स्त्री पुरुष के रिश्ते को मधुर बनाना और समाज और देश का विकास कैसे किया जाए यह सब भी बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में स्त्री के स्वभाव के बारे में भी कई सारी बातें बताई हैं जिसे हमारे लिए जानना बहुत जरूरी है.

Next Story