दिल्ली

इस साग को खाते ही आपके शरीर में आ जाएगी गजब की फुर्ती, हड्डियों में भी आ जाएगा दम, हफ्ते में जरूर खाएं एक बार यह साग

Smriti Nigam
1 Jun 2023 6:03 PM IST
इस साग को खाते ही आपके शरीर में आ जाएगी गजब की फुर्ती, हड्डियों में भी आ जाएगा दम, हफ्ते में जरूर खाएं एक बार यह साग
x
चौलाई के फायदे: अमरनाथ के पत्ते चावली के पत्ते या चौलाई नाम से फेमस इन पत्तियों का साग बेहद खास होता है और इसमें कई सारे गुण भी होते हैं

चौलाई के फायदे: अमरनाथ के पत्ते चावली के पत्ते या चौलाई नाम से फेमस इन पत्तियों का साग बेहद खास होता है और इसमें कई सारे गुण भी होते हैं तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

भारत के अलग-अलग प्रांत में आपको यह साग देखने को मिल जाएगा। कहीं इसे अमरनाथ के पत्ते बोलते हैं तो कहीं चवली तो कहीं इसे चौलाई कहा जाता है।

खास बात ये है कि चौलाई के पत्तों (chaulai benefits) में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हड्डियों का घनत्व बढ़ाने के साथ आपको कई समस्याओं से बचा सकते हैं।

तो, क्या है ये गुण और सेहत के लिए कैसे काम आ सकते हैं। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

चौलाई के पत्तियों में है हड्डियों को फौलादी बनाने का दम- Chaulai benefits for healthy bones

चौलाई के पत्तियों में कैल्शियम, आयरन, सोडियम जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। कैल्शियम जहां हड्डियों की बनावट को बेहतर बनाता है।

वहीं इसका घनत्व भी बढ़ाता है। वही आयरन खून बढ़ाकर हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है।

इसके अलावा चौलाई प्रोटीन से भी भरपूर है जो कि स्वस्थ हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए, आपको इन तमाम कारणों से चौलाई की सब्जी या साग जरूर खाना चाहिए।

चौलाई का साग बनाने के लिए आपको पहले इसे अच्छे से धो लेना चाहिए और फिर से भाप में पका ले या फिर आप इसे सीटी लगाकर भी पका सकते हैं। आप इसमें पूरे साग को मैश कर ले।

इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें। उसमें लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालें हल्के मसाले डालें सारा साग इसमें पलट दें।

ऊपर से थोड़ा सा बेसन का आटा डालकर इसे पकाएं और आखिरी में 1 चम्मच घी डाल लें। अब इस साग को अच्छे से पकाकर, उतार लें और इसे सर्व करें।

चौलाई का ये साग खाने के कई फायदे हैं। ये न सिर्फ हड्डियों के लिए फायदेमंद है लेकिन ये आपकी आंखों के लिए भी अच्छा है।

इस साग में विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही यह ब्रेन के लिए भी काफी अच्छा होता है तो आप भी इस साग को जरूर ट्राई करें।

Next Story