दिल्ली

कांग्रेस ने 54 सीटों में से 4 घंटे पहले आप से नाता तोड़ आए उम्मीदवार के साथ पिछली बार हारे 13 नेताओं को दिया टिकट तो आलंका लांबा भी ठोकी ताल

Sujeet Kumar Gupta
19 Jan 2020 7:10 AM GMT
कांग्रेस ने 54 सीटों में से 4 घंटे पहले आप से नाता तोड़ आए उम्मीदवार के साथ पिछली बार हारे 13 नेताओं को दिया टिकट तो आलंका लांबा भी ठोकी ताल
x

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को 54 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। महज 4 घंटे पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया। वे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। आप से टिकट कटने पर वे नाराज चल रहे थे। वहीं, आप विधायक रहीं अलका लांबा को चांदनी चौक, कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम को संगम विहार से उम्मीदवार बनाया गया है। शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर, अशोक वालिया को कृष्णा नगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने पहली सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया है।

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा ने अपने 57 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की थी। केजरीवाल की पार्टी आप सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट में केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। ऐसे में कांग्रेस बाकी के 16 और भाजपा 13 उम्मीदवार भी जल्द तय करेगी।इस बार कांग्रेस ने आप छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले आदर्श शास्त्री और अलका लांबा को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा, 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं कृष्णा तीरथ समेत 10 महिलाओं को टिकट दिया है। दिल्ली कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को संगम विहार से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस के बड़े नेता सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा को कालकाजी से टिकट मिला है। मॉडल टाउन से तीन बार विधायक रहे कुंवर करण सिंह की बेटी आकांक्षा ओला को टिकट मिला है। आकांक्षा पूर्व सांसद शीशराम ओला के पोते अमित की पत्नी हैं। इसके अलावा तिमारपुर से पार्षद अमरलता सांगवान, जनकपुरी से राधिका खेड़ा, मालवीय नगर से नीतू वर्मा और बाबरपुर से अन्वीक्षा त्रिपाठी जैन उम्मीदवार होंगी।

यहां जानिए किसे कहां से मिला टिकट:-

1- नरेला सीट- सिद्धार्थ कुंडु

2- तिमारपुर सीट- अमर लता सांगवान

3- आदर्श नगर सीट- मुकेश गोयल

4- बादली सीट- देवेंद्र यादव

5- रिठाला सीट- प्रदीप कुमार पांडेय

6- बवाना सीट- सुरेंद्र कुमार

7- मुंडका सीट- डॉ नरेश कुमार

8- सुल्तानपुर मजरा सीट- जय किशन

9- नांगलोई जट सीट- मंदीप सिंह

10- मंगोलपुरी सीट- राजेश लिलोतिया

11- रोहिणी सीट- सुमेष गुप्ता

12- शालिमारबाग सीट- जेएस नयोल

13- शकुर बस्ती सीट- देवराज अरोड़ा

14- त्रिनगर सीट- कमल कांत शर्मा

15- वजीरपुर सीट- हरि कृष्ण जिंदल

16- मॉडल टाउन सीट- अकांक्षा ओला

17- सदर बाजार सीट- सतबीर शर्मा

18-चांदनी चौक सीट- अलका लांबा

19- मटिया महल सीट- मिर्जा जावेद अली

20- बल्लिमारन सीट- हारून युसूफ

21- करोल बाग सीट- गौरव धनक

22- पटेल नगर सीट- कृष्णा तिरथ

23-मोती नगर सीट- रमेश कुमार पोपली

24- राजौरी गार्डन सीट- अमनदीप सिंह सुदान

25- हरि नगर सीट- सुरेदर सेठी

26- जनकपुरी सीट- राधिका खेड़ा

27- द्वारका सीट- आदर्शन शास्त्री

28- मटियाला सीट- सुमेष शोकीन

29- नजफगढ़ सीट- साहिब सिंह यादव

30- दिल्ली कैंट सीट- संदीप तंवर

31- जंगपुरा सीट- तलविंदर सिंह मारवाह

32- कस्तूरबा नगर सीट- अभिषेक दत्त

33- मालवीय नगर सीट- नीतू शर्मा

34- आरके पुरम सीट- प्रियंका सिंह

35- छत्तरपुर सीट- सतीश लोहिया

36- देवली सीट- अरविंदर सिंह

37- अंबेडकर नगर सीट- यदुराज चौधरी

38- संगम विहार सीट- पूनम आजाद

39- ग्रेटर कैलाश सीट- सुखबीर सिंह पवार

40- कालकाजी सीट- शिवानी चौपड़ा

41- तुगलकाबाद सीट- शुबम शर्मा

42- त्रिलोकपुरी सीट- विजय कुमार

43- पटपड़गंज सीट- लक्ष्मण रावत

44- लक्ष्मी नगर सीट- हरिदत्त शर्मा

45-विश्वास नगर सीट- गुरुचरन सिंह राजू

46-कृष्णा नगर सीट- डॉ अशोक कुमार वालिया

47- गांधी नगर सीट- अरविंदर सिंह लवली

48- शाहदरा सीट- नरेंद्र नाथ

49- सीमापुरी सीट- वीर सिंह

50- रोहतास नगर सीट- विपिन शर्मा

51- सीलमपुर सीट- मतीन अहमद

52- बाबरपुर सीट- अनविक्ष त्रिपाठी

53- गोकलपुर सीट- डॉ एसपी सिंह

54- मुस्तफाबाद सीट- अली मेहंदी

बतादें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजा आएगा।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story