
Tajinder Bagga Arrest : तेजिंदर बग्गा की गिरफ़्तारी में नया मोड़, दिल्ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज

Tajinder Bagga Arrested : दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई की। उनके खिलाफ मोहाली साइबर थाने में केस दर्ज है। इधर, बग्गा को मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की सूचना पर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के बाद बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रही थी। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना है।
-- दिल्ली पुलिस को पंजाब पुलिस ने बताया था कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ 153-ए (धर्म, जाति, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित या प्रसारित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.