

दिल्ली दंगे की यादें अभी तक धूमिल नहीं हुई है| आरोपियों पर मुकदमे जारी है| बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगों के एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने हत्या के दो आरोपियों को जमानत दे दी है वहीं एक की जमानत खारिज कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक यह एक बुजुर्ग महिला अकबरी बेगम की हत्या का मामला था जिसकी सुनवाई मंगलवार को उच्च न्यायालय में चल रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपियों ने जमानत अर्जी दायर की थी जिसमें से अदालत ने दो आरोपियों को तो जमानत पर रिहा कर दिया लेकिन एक आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार अकबरी बेगम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा की रहने वाली थीं।
पुलिस का इस मामले में कहना है कि 2020 के दंगों के दौरान वह अपने घर के अंदर थीं, उसी दौरान भीड़ ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया जिसमें अकबरी बेगम की मौत हो गई।