दिल्ली

अमित शाह को नहीं पता है दिल्ली में कितने सांसद? ट्विटर पर ट्रोल?

Arun Mishra
28 Jan 2020 7:08 AM GMT
अमित शाह को नहीं पता है दिल्ली में कितने सांसद? ट्विटर पर ट्रोल?
x
शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए एक ट्वीट किया और लिखा कि दिल्ली के 8 सांसदों ने राज्य के स्कूलों का दौरा किया।

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली को लेकर आज एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, अमित शाह ने अपने हालिया ट्वीट में दिल्‍ली में सरकारी स्‍कूल की स्थिति को लेकर केजरीवाल सरकार के दावों पर सवालिया निशान लगाया है। शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए एक ट्वीट किया और लिखा कि दिल्ली के 8 सांसदों ने राज्य के स्कूलों का दौरा किया। बस, फिर क्या था लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं और सभी पर बीजेपी का कब्जा है। दिल्ली में राज्यसभा की 3 सीटें हैं और सभी पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है।

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी लगातार केजरीवाल पर हमले कर रही है। इसी क्रम में शाह ने आज एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली बीजेपी के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका हाल क्या है...इनकी बदहाली ने आपकी 'शिक्षा की क्रांति' के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।'



बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें चांदनी चौक (हर्षवर्धन), उत्तर पूर्वी दिल्ली (मनोज तिवारी), पूर्वी दिल्ली (गौतम गंभीर), नई दिल्ली (मीनाक्षी लेखी), उत्तर पश्चिम दिल्ली (हंसराज हंस), पश्चिम दिल्ली (प्रवेश वर्मा) और दक्षिण दिल्ली (रमेश बिधुड़ी) हैं। इन सभी पर बीजेपी के सांसद हैं।



शाह की इस चूक पर लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। महेश अधिकारी नामक एक ट्विटर यूजर्स ने पूछा कि दिल्ली में तो 7 सांसद हैं, ये आठवां कब पैदा हो गया।




Tags
Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story