दिल्ली

दिल्ली: 'अंतिम संस्कार में गर्लफ्रेंड को जरुर बुलाना' कहकर दे दी युवक ने जान

Special Coverage News
16 Nov 2019 3:42 AM GMT
दिल्ली: अंतिम संस्कार में गर्लफ्रेंड को जरुर बुलाना कहकर दे दी युवक ने जान
x
पुलिस को उनके कमरे से एक सूइसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्तों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

गर्लफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर आहत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले युवक ने सूइसाइड नोट लिखा और विडियो बनाकर आपबीती बताई। युवक ने मौत के लिए गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत सिंह (30) माता-पिता, बहन और छोटे भाई जसप्रीत के साथ निहाल विहार में रहते थे। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। ऐक्सिडेंट में घायल होने की वजह से कुछ दिनों से वह घर पर रेस्ट कर रहे थे। 12 नवंबर की रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उनके कमरे से एक सूइसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने गर्लफ्रेंड और उसके दो दोस्तों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस को जांच के दौरान उनके मोबाइल में एक विडियो भी मिला है। इसे खुदकुशी करने से पहले हरप्रीत ने बनाया था। पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जसप्रीत ने बताया कि उनके भाई हरप्रीत अपनी कंपनी में काम करने वाली एक लड़की से प्यार करते थे। हरप्रीत उनसे शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले पापा भाई का रिश्ता तय करने लड़की के घर गए थे, लेकिन लड़की और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

सूइसाइड नोट में हरप्रीत ने लिखा कि उन्होंने गर्लफ्रेंड को ब्याज पर 7 लाख रुपये दिए थे। मांगने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद से हरप्रीत परेशान थे।

चाहता था अंतिम संस्कार में आए गर्लफ्रेंड

हरप्रीत ने फेसबुक पर अपने एक दोस्त को लिखा है कि भाई बहुत कोशिश के बावजूद लड़की के दिए दुख को नहीं भूल पा रहा हूं। उसके दोस्तों ने मुझे मजबूर कर दिया है। मै खुदकुशी कर रहा हूं... मेरे मरने की खबर और मेरी आखिरी फोटो को फेसबुक पर अपडेट कर देना। लड़की ने नंबर बदल लिया है। उसकी मां का नंबर मेरे फोन में है। लड़की को अंतिम संस्कार में आने के लिए जरूर कहना।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story