दिल्ली

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स भर्ती 2023: इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में निकली है भर्तियां, मिलेगा ₹90000 का मासिक वेतन, चेक करें अपनी पात्रता

Anshika
11 April 2023 1:42 PM IST
डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स भर्ती 2023: इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट में निकली है भर्तियां, मिलेगा ₹90000 का मासिक वेतन, चेक करें अपनी पात्रता
x

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स रिक्रूटमेंट 2023: डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (डीईए), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने केंद्र सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों से 02 डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) ग्रेड 'बी' पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट के साथ 13 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर दें.

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स भर्ती 2023 आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार , डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड 'बी' [सामान्य केंद्रीय सेवा, समूह 'सी', के 02 पद पे लेवल -05 (29200 रुपये) के साथ होने वाले हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स इन पदों पर भर्तियां कर रहा है. उस पद का नाम है डाटा एंट्री ऑपरेटर. इसमें कुल 2 पद निकले हैं. पदों पर चयन के लिए कैंडिडेट को साक्षात्कार से होकर गुजरना पड़ेगा और उसकी पोस्टिंग नई दिल्ली आर्थिक मामलों के विभाग मुख्यालय में होगी

आर्थिक मामलों के विभाग भर्ती 2023 के तहत मासिक वेतन:

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स रिक्रूटमेंट 2023 आधिकारिक अधिसूचना में मासिक वेतन वेतन को निर्धारित वेतनमान के तहत रखा गया है और यह इस प्रकार है: ग्रेड बी वाले मैट्रिक पास की प्रतिमाह वेतन 29200 से 92300 के बीच होगा. वही ग्रुप सी वाले चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 5200 से 20200 के बीच होगी। आर्थिक मामलों के विभाग भर्ती 2023 के लिए अधिकतम आयु सीमा:

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स रिक्रूटमेंट 2023 में निर्धारित अधिकतम आयु सीमा अनिवार्य है।

आर्थिक मामलों के विभाग भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड:

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स रिक्रूटमेंट 2023 के अनुसार पात्रता मानदंड सहित जारी आधिकारिक अधिसूचना को निम्नानुसार पढ़ा जा सकता है:

I) किसी भी विधिवत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक की डिग्री ।

II) डाटा एंट्री कार्य के लिए कम से कम 8000 की speed प्रति घंटा होनी चाहिए।

III) हिंदी और अंग्रेजी दोनों में कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी

आर्थिक मामलों के विभाग भर्ती 2023 के तहत चयन प्रक्रिया:

डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर चयन के लिए आवेदक को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट क्वालीफाई करना होगा।

आर्थिक मामलों के विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें:

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स रिक्रूटमेंट 2023 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इनके पोर्टल के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए। और इस फॉर्म को 60 दिनों के अंदर भर कर भेज देना है आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 13 अप्रैल 2023 है।

Next Story