
दिल्ली
डॉ सच्चिदानंद जोशी की पुस्तक का लोकार्पण 4 सितंबर को
अभिषेक श्रीवास्तव
2 Sept 2021 5:14 PM IST

x
नई दिल्ली। डा. सच्चिदानंद जोशी मानवीय संबंधों के चितेरे हैं। उनके लेखन में जीवन के संघर्ष, संवेदना, पारिवारिक रिश्तों और सांस्कृतिक मूल्यों का तानाबाना पाठकों के मन में उथल-पुथल पैदा कर देता है। शिक्षाविद् और कलाविद् डा. जोशी कवि और नाट्यकर्मी भी हैं। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति रहे डा. सच्चिदानंद जोशी वर्तमान में भारत सरकार के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव हैं।
हाल ही उनके द्वारा लिखी कहानियों का संग्रह "पुत्रिकामेष्टि" सामयिक प्रकाशन से प्रकाशित हुआ है। #शब्दउत्सव इस पुस्तक पर शनिवार, 4 सितंबर 2021 को रात 8 बजे एक परिचर्चा का आयोजन कर रहा है।

अभिषेक श्रीवास्तव
Next Story