दिल्ली

ड्राइवर ने कैब के अंदर महिला वकील से की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार

Sujeet Kumar Gupta
15 Feb 2020 5:26 AM GMT
ड्राइवर ने कैब के अंदर महिला वकील से की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार
x

नई दिल्ली। दिल्ली की एक महिला वकील के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की गई है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 509 के तहत तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बतादें कि बृहस्पतिवार देर शाम इंडिया गेट के पास से एक महिला वकील ने गुरुग्राम स्थित अपने घर जाने के लिए ओला कैब बुक की थी। पीड़िता के मुताबिक, कैब अभी चली ही थी कि चालक उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। साथ ही अभद्रता भी करने लगा। इस पर उसने चालक से कैब रोकने के लिए कहा। चालक उसे उतारकर भाग निकला। पीड़िता ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी चालक को दबोच लिया।

अभी पिछले दिनों भी यलो लाईन मेट्रो में भी एक लड़का लड़की के सामने अश्लीसल हरकत करने की घटना सामने आई थी।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story