
दिल्ली
DUSU चुनाव परिणाम : ABVP की बल्ले, केंद्रीय पैनल के 4 पदों में से 3 लगे हाथ तो 1 पर NSUI की जीत!
Devesh Pandey
23 Sept 2023 9:54 PM IST

x
ABVP ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चार केंद्रीय पैनल पदों में से तीन पर जीत हासिल की, जबकि NSUI ने उपाध्यक्ष पद हासिल किया।
अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार तुषार, सचिव पद पर अपराजिता और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैसला जीते, तो वहीं उपाध्यक्ष का पद NSUI के अभी दहिया के हाथ लगा।
DUSU चुनाव आखिरी बार 2019 में हुए थे। 2020, 2021और 2022 में ये चुनाव महामारी और अन्य व्यवधानों के कारण नहीं हो पाए थे।
चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी चन्द्र शेखर के अनुसार विश्वविद्यालय में 42 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में लगभग 1 लाख छात्र मतदान करने के पात्र थे।
केंद्रीय पैनल के लिए 52 कॉलेजों और विभागों में चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए गए थे, जबकि कॉलेज यूनियन चुनावों के लिए मतदान कागजी मतपत्र पर हुआ था।
Next Story