- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पहले लड़कियों से दोस्ती..शादी का वादा, फिर प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी देकर लाखों की लूट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा मास्टरमाइंड
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बीटेक और एमबीए किए हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया जिस पर आरोप है कि यह युवक लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। आरोपी पहले तो मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर जाकर लड़कियों से दोस्ती करता था, फिर उनसे शादी का वादा करके जब एक बार लड़की भरोसे में आ जाती थी तो उससे अलग अलग तरीके से पैसे वसूलता था। पैसे नहीं देने पर उनकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देता था।
ऐसे ही एक लड़की की आरोपी से दोस्ती थी और दोनों की शादी होने वाली थी, इस दौरान प्राइवेट चैटिंग के समय कुछ फोटोग्राफ शेयर हुई थी उन्हीं फोटोग्राफ्स को मॉर्फ कर उसने सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। फिर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें देखा कि कई लड़कियों की प्राइवेट वीडियो और नग्न तस्वीरें मौजूद थी।
शाहदरा थाने में एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2021 में एक मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात साहिल सचदेव नाम के युवक से हुई, साहिल ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है, साथ उसने बताया कि वो बीटेक और एमबीए कर चुका है। दोनों की दोस्ती हो गई और आरोपी साहिल ने उससे शादी करने का वादा किया। दोनों की वीडियो कॉल पर बातें होने लगी। इस दौरान उसने झांसा देकर लड़की की कुछ प्राइवेट फोटो अपने पास रख लीं, फिर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा, महिला ने उसे दो महीने में 2 लाख रुपये दे दिए।
टेक्निकल सर्विलेंस की मदद से पुलिस ने आरोपी साहिल को दिल्ली के साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बेरोजगार है और पिछले काफी समय से मैट्रिमोनियल साइट पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाता था और कामकाजी महिलाओं को टारगेट करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल से अब तक जानकारी मिली है कि इससे पहले वो तीन और लड़कियों को इस तरह ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ चुका है।