दिल्ली

यूपी बार्डर से आनंद बिहार तक बनेगा फ्लाइओवर,सीएम केजरीवाल ने किया शिलान्यास

Desk Editor
10 Oct 2022 1:06 PM GMT
यूपी बार्डर से आनंद बिहार तक बनेगा फ्लाइओवर,सीएम केजरीवाल ने किया शिलान्यास
x

शाहदरा जिले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक फ्लाईओवर का शिलान्यास करेंगे। यह फ्लाईओवर दिल्ली यूपी सीमा से शुरू होकर आनंद विहार बस अड्डे तक बनेगा। छह लेन के इस फ्लाईओवर को बनने में करीब 18 महीने का समय लगेगा। 254 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस फ्वाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

इस फ्लाईओवर की खास बात रहेगी कि इससे रास्ते में पड़ने वाले तीन रेडलाइट्स को बंद कर दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के बनने से लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। जो यूपी से दिल्ली और दिल्ली से यूपी आने जाने के लिए इन रास्तों का इस्तेमाल करते हैं।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि समय रहते इस कार्य को संपूर्ण किया जाएगा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस कार्य का ठेका उसी कंपनी को दिया गया है जिसने समय रहते सीलमपुर से शास्त्री पार्क तक बनाने वाले फ्लाईओवर का निर्माण किया था।

Next Story