दिल्ली

निर्भया के दोषी मुकेश का नया आरोप, तिहाड़ में अक्षय संग सेक्स संबंध बनाने को किया मजबूर

Shiv Kumar Mishra
28 Jan 2020 9:05 AM GMT
निर्भया के दोषी मुकेश का नया आरोप, तिहाड़ में अक्षय संग सेक्स संबंध बनाने को किया मजबूर
x

निर्भया गैंगरेप में दोषी मुकेश ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसका कहना है कि तिहाड़ जेल में उसका रेप हुआ था। बता दें कि मुकेश ने 1 फरवरी वाले डेथ वॉरंट को टालने और राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज होने के विरोध में गुहार लगाई थी।

मुकेश की वकील अंजना प्रकाश ने अपनी दलील में दावा किया कि मुकेश को निर्भया केस के एक अन्य दोषी अक्षय के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया गया।

बता दें कि राष्ट्रपति ने मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी है और वह फांसी से बचने के लिए तरह-तरह के दांव खेल रहा है। हो सकता है कि शीर्ष अदालत में दी गई यह दलील भी देरी का हिस्सा हो सकती है।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story