
गणपति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे चार किशोर, गोताखोरों ने बचाई 1 बच्चे की जान

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में यमुना में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है मूर्ति विसर्जन के दौरान चार किशोर यमुना में डूब गए। अफरा-तफरी मची तो एक को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह विजय राठौर को बचा लिया, लेकिन तीन विजय (17), आर्यन उर्फ शिवम (12) और विवेक (15) गहरे पानी में लापता हो गए। सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई। देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद भी डूबे तीनों किशोरों का सुराग नहीं लग पाया
पुलिस के मुताबिक, रात करीब नौ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया। शनिवार शाम करावल नगर के अंकुर एन्क्लेव से लोग एक टेंपो में भगवान गणेश की मर्ति लेकर नाचते-गाते विसर्जन के लिए सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर आए थे। इधर, बच्चों के डूबने के बाद उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। तिमारपुर थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार को दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।