

दिल्ली (Delhi) के रोहिणी (Rohini) में 17 साल के एक किशोर पर 11वीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच विवाद में दोस्त ने उसे गाली दे दी थी। इस मामले में पुलिस एक और चौकानें वाला खुलासा किया गया है। पुलिस के अनुसार इसी किशोर ने पिछले साल एक रोहिणी में ही एक महिला की भी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि महिला के बेटे ने किशोर के घर के सामने पेशाब कर दिया है।
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के रोहिणी के डीसीपी प्रणव तयाल (Pranav Tayal) ने बताया है कि शुक्रवार को सुबह सात बजे पुलिस को एक कॉल आया। जिसमें पुलिस को एक शव के बारे में सूचना दी गयी। जनसत्ता में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को मौके पर एक बैग में एक लड़के की लाश मिली जिसका गला काट दिया गया था। उसकी पहचान होने पता चला कि गुरुवार की रात से ही वह लड़का अपने घर से लापता था। इस मामले में एक लापता युवक के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की तो उसे आरोपी के आरे में पता चला। तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि आरोपी किशोर घटनास्थल पर मौजूद था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों किशोर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी। इसी बीच पीड़ित ने आरोपित किशोर को गाली दे दी। उसके बाद आरोपित युवक ने अपनी चाकू निकालकर पीड़ित को घोंप दी। इससे किशोर की जान चली गयी। उसके बाद आरोपित युवक ने शव को एक ट्रेवलर बैग में डालकर एक आॅटो किया और उसे एक सुनसान इलाके में फेंक दिया।
