
दिल्ली
" ब्रिटिश सरकार में प्रतिबंध साहित्य में गांधी" पुस्तक का लोकार्पण 10 सितंबर को
अभिषेक श्रीवास्तव
9 Sept 2021 3:06 PM IST

x
नई दिल्ली। ब्रिटिश सरकार में प्रतिबंधित साहित्य में गांधी पुस्तक का लोकार्पण 10 सितंबर को गांधी स्मृति और दर्शन समिति नई दिल्ली के टैगोर हाल में होगा। पुस्तक का संपादन राकेश पाण्डेय ने किया है। पुस्तक का प्रकाशन डायमंड बुक्स और राष्ट्रीय अभिलेखागार ने किया है।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय करेंगे जबकि मुख्य अतिथि केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल विशिष्ठ अतिथि होंगे।
इस पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करेंगे वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार, गांधी स्मृति दर्शन समिति के निदेशक दीपंकर श्रीज्ञान और राष्ट्रीय अभिलेखागार के डॉक्टर महापात्र। वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू समारोह का संचालन करेंगे ।
Next Story