दिल्ली

MSP लूट का खुलासा: ज्वार की फसल में किसानो के साथ पिछले 24 दिन में 2 करोड़ की लूट

Shiv Kumar Mishra
27 March 2021 5:03 AM GMT
MSP लूट का खुलासा: ज्वार की फसल में किसानो के साथ पिछले 24 दिन में 2 करोड़ की लूट
x

फसल: ज्वार

समय अवधि : 1 से 24 मार्च 2021

● ज्वार की फसल में किसानो के साथ पिछले 24 दिन में 2 करोड़ की लूट।

● खरीफ़ के सीजन में अब तक ज्वार की फसल में देश के किसान की 21 करोड़ रूपये की लूट हो चुकी है।

● सबसे ज्यादा नुकसान कर्नाटक के किसानो को, 1 करोड़ 19 लाख का नुकसान पिछले 24 दिन में।

सरकार ने ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी ₹2620 निर्धारित किया था। लेकिन देश के सभी मंडियों में किसान को औसतन ₹2519 ही मिल पाए। यानी कि किसान को प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम से भी कम बेचने के कारण ₹101 का घाटा सहना पड़ा।

1 मार्च से 24 मार्च के बीच किसान को ज्वार एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 2 करोड रुपए का घाटा हुआ। इस साल खरीफ की फसल में ज्वार पर किसान के साथ अब तक 21 करोड़ से ज्यादा की लूट हो गई है।

ज्वार उत्पादन वाले मुख्य प्रदेशों में कर्नाटक के किसान की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उसे औसतन केवल ₹2065 ही मिल पाए यानी कर्नाटक के ज्वार उत्पादक किसान को ₹555 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी। इन 24 दिनों में कर्नाटक के ज्वार उत्पादक किसान की ₹1 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई जबकि उत्तर प्रदेश और महारष्ट्र के किसान की 42 लाख और 20 लाख की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)।

इसका मतलब अब साफ है कि एमएसपी भी प्रधानमंत्री जी के बाकी जुमलों की तरह एक जुमला है। असल में एमएसपी सिर्फ कागजों पर थीं और वहीं रह जाएगी अगर यही हाल रहा तो। इसलिए #MSPLootCalculator प्रधानमंत्री जी के एमएसपी पर दावे का भंडाफोड़ कर रहा है।

Next Story