- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
निर्भया के माँ बाप ने पीएम मोदी से , बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार, मेरी बेटी की मौत पर खामोश क्यों?
निर्भया के दोषियों की फांसी में बार-बार हो रही देरी पर निर्भया की मां ने आदमी आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर बेहद नाराजगी जताई है. AAP और BJP का नाम लिए बिना निर्भया की मां ने बिलखते हुए कहा कि जब 2012 में उनकी बेटी के दरिंदों ने वहशीपन किया था उस वक्त इन दोनों दलों के लोगों ने सिर पर काली पट्टी बांधी और हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया था.
लगभग सात सालों से अपनी बेटी को इंसाफ देने के लिए लड़ रहीं निर्भया की मां ने कहा कि 2012 में काली पट्टी बांधने वाले और तिरंगा लहराने वाले लोग उनकी बेटी की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. निर्भया की मां ने कहा कि कोई कह रहा है कि फांसी की सजा AAP ने रोक दी, कोई कह रहा है कि हमें पुलिस दे दीजिए, हम दो दिन में दिखा देंगे.
AAP-BJP में वार पलटवार
बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली पुलिस आप सरकार को दो दिन के लिए दे दी जाए, निर्भया के दोषियों को हम फांसी चढ़वा देंगे. इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि निर्भया के दोषियों को फांसी में देरी के पीछे AAP सरकार की लापरवाही है.
#WATCH Asha Devi, mother of 2012 Delhi gang-rape victim: Till now, I never talked about politics, but now I want to say that those people who held protests on streets in 2012, today the same people are only playing with my daughter's death for political gains. pic.twitter.com/FvaC89TwKI
— ANI (@ANI) January 17, 2020
'दोनों के बीच पिस रही हूं'
शुक्रवार को बेहद दुखी मन से निर्भया की मां ने कहा, "अबतक मैं पॉलिटिक्स की बात नहीं करती थी...सबसे दूर होकर सिर्फ हाथ जोड़कर इन लोगों के पास गई...कानून से इंसाफ मांगा...अब मैं जरूर कहना चाहूंगी कि जब 2012 में घटना हुई...हाथ में तिरंगा लिया, काली पट्टी बांधी...और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खूब रैलियां की...खूब नारे लगाए...आज यही लोग उस बच्ची की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं...कोई कह रहा है AAP ने रोक दिया...कोई कह रहा है पुलिस दे दीजिए मैं दो दिन में दिखाउंगा. मैं अब जरूर कहना चाहूंगी कि ये अपने फायदे के लिए उनकी फांसी को रोके हैं...हमें इस बीच में मोहरा बनाया...इन दोनों जनों के बीच में मैं पिस रही हूं"
हाथ जोड़कर पीएम मोदी से अपील
आशा देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की और कहा कि वे निर्भया को इंसाफ दिलाएं. आशा देवी ने कहा, "पीएम मोदी आपने 2014 में कहा था कि अब बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार...साहब मैं आपसे हाथ जोड़कर कहना चाहूंगी कि जिस तरह से आप दोबारा सरकार में आए हैं... जिस तरह आपने हजारों काम किया...धारा 370 हटाया...तीन तलाक हटाया...इस कानून को संशोधन करिए...आपसे मैं हाथ जोड़कर कहना चाहती हूं कि बच्ची की मौत के साथ मजाक मत होने दीजिए और चारों को फांसी पर लटकाइए."
अब 1 फरवरी को फांसी
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों के लिए नया डेथ वारंट कोर्ट जारी कर दिया है. चारों दोषियों को अब 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी. पहले चारों दोषी विनय, मुकेश, पवन और अक्षय को 22 जनवरी को फांसी दी जानी थी.