दिल्ली

सराय काले खां के पास 2 सितंबर को यमुना तट पर शाम को होगी भव्य आरती - एन गोविंदाचार्य होंगे मुख्य अतिथि

सराय काले खां के पास 2 सितंबर को यमुना तट पर शाम को होगी भव्य आरती - एन गोविंदाचार्य होंगे मुख्य अतिथि
x

नई दिल्ली। प्रसिद्ध चिंतक और राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के प्रमुख के एन गोविंदाचार्य 2 सितंबर को दिल्ली में यमुना तट पर आयोजित होने वाले आरती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और आरती के अनुष्ठान को भी पूरा करेंगे।

यह जानकारी देते हुए सीमापुरी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विद्यानंद ठाकुर और सराय काले खां छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय झा ने साझे तौर पर कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के प्रमुख के एन गोविंदाचार्य इन दिनों यमुना दर्शन यात्रा पर हैं और जन जन से प्रकृति केन्द्रित विकास पर संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में गोविंदाचार्य सराय काले खां स्थित पैंटून पुल के पास यमुना तट पर आरती के अनुष्ठान का शुभारंभ करेंगे और मौके पर मौजूद लोगों से प्रकृति केन्द्रित विकास पर संवाद करेंगे। उनके मुताबिक यह आरती शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक होगी और इसमें भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि के एन गोविंदाचार्य प्रकृति केन्द्रित विकास के मॉडल के तहत नीति, नियोजन और रणनीति के साथ आधारभूत ढांचे,सिंचाई,नगर नियोजन,शहरी और ग्रामीण विकास,खेती किसानी,परिवहन पर संवाद कर रहे हैैं। साथ ही सनातन जीवन शैली और सभी समस्याओं का सनातन समाधान खोजने पर जोर देते आए हैं।


Next Story