दिल्ली

दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और मर्डर : पत्नी ने बेटे संग पति की हत्याकर टुकड़े फ्रिज में रखे, बाद में फेंकते थे, ऐसे हुआ खुलासा

Arun Mishra
28 Nov 2022 7:08 AM GMT
दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और मर्डर : पत्नी ने बेटे संग पति की हत्याकर टुकड़े फ्रिज में रखे, बाद में फेंकते थे, ऐसे हुआ खुलासा
x
मां-बेटे की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के पांडव नगर में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस सामने आया है। एक महिला ने पति की हत्या कर दी। बेटे के साथ मिलकर पति की लाश के टुकड़े किए। उन्हें फ्रिज में रखा। बाद में इन टुकड़ों को पास के मैदान में फेंका।

मां-बेटे की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को इस घटना के CCTV फुटेज जारी किए हैं। हत्या करीब 6 महीने पहले जून में की गई थी।

CCTV में बेटा बैग ले जाता दिखाई दिया

ANI ने जो सीसीटीवी फुटेज जारी किया, वो 1 जून 2022 का है। फुटेज में रात करीब 12.44 पर दीपक हाथ में एक बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। उसके पीछे मां पूनम भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा कि ये उन ट्रिप्स में से एक की फुटेज हैं, जिनमें वो टुकड़े फेंकने के लिए रात में जाते थे। दिन की भी एक फुटेज सामने आई है, पुलिस का कहना है कि इसमें वे टुकड़े फेंकने के लिए जगह की तलाश करने निकले थे।

टुकड़े मिले तो पुलिस ने श्रद्धा मर्डर से लिंक किया

पुलिस को पहली बार शरीर के टुकड़े पांडव नगर में मिले थे। ये बुरी तरह सड़ चुके थे और इस वजह से इनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। इसी बीच श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगीं और पुलिस ने इस मामले को उससे जोड़कर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि बॉडी अंजन दास की है, जो पांडव नगर में रहते थे।

अवैध संबंधों के शक में की हत्या, पहले नींद की गोली खिलाई

पुलिस ने बताया कि पूनम ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर अंजन की हत्या कर दी। पूनम को शक था कि अंजन के अवैध संबंध हैं। सबसे पहले महिला ने अपने पति को नींद की गोलियां दीं और उसके बाद हत्या कर दी। इसके बाद बेटे के साथ मिलकर बॉडी के टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। इसके बाद पांडव नगर और आसपास के इलाकों में टुकड़े फेंक दिए।

पत्नी ने बेटे संग की पति की हत्या:आरी से 6 टुकड़े किए फिर अलग-अलग इलाकों में फेंका

Next Story