लाइफ स्टाइल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की10 अप्रैल को हो रही है सगाई, एक्ट्रेस ने शर्माते हुए बताइ ये बात

Anshika
6 April 2023 11:37 AM GMT
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की10 अप्रैल को हो रही है सगाई, एक्ट्रेस ने शर्माते हुए बताइ ये बात
x
जैसा कि आजकल बॉलीवुड गलियारों में और राजनीति क्षेत्र में हर जगह परिणीति और राघव चड्ढा के रिलेशन को लेकर गहमागहमी मची हुई है। वही अब बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई की डेट सामने आ गई है।

जैसा कि आजकल बॉलीवुड गलियारों में और राजनीति क्षेत्र में हर जगह परिणीति और राघव चड्ढा के रिलेशन को लेकर गहमागहमी मची हुई है। वही अब बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई की डेट सामने आ गई है। दोनों बहुत समय से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं और यह खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई है। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। अब दोनों की सगाई का अनुमान 10 अप्रैल को लगाया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा हर जगह सुर्खियों में छाए हुए हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। उनकी सगाई की तारीख की घोषणा भी हो चुकी है। ऐसे में सगाई की बात सुनकर परिणीति चोपड़ा शर्मा जाती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा की सगाई 10 अप्रैल को दिल्ली में होगी। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है. अभिनेत्री का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है. वीडियो में परिणीति चोपड़ा को रेड स्वेटर और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है. वीडियो में उसने बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा और अपनी सगाई से जुड़े सवाल पर शरमाती हुई दिखाई दी हैं. वह पैपराजी के सामने शरमाते हुए कहती हैं, 'मैं लंदन जा रही हूं.' हालांकि बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा सगाई के लिए दिल्ली गई हैं.

वही मीडिया ने वीडियो के स्कैप्शन में बताया भी है कि अभिनेत्री 10 अप्रैल को सगाई कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा सगाई की प्लानिंग बनाने के लिए हाल ही में दिल्ली में भी आई थी। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरों ने तब तूल पकड़ा जब एक आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने ट्विटर के अकाउंट पर दोनों को बधाई दी। इसके अलावा शादी के बारे में पूछने पर एक्ट्रेस और राजनेता के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई थी

बता दें, हाल ही में परिणीति चोपड़ी की बहन यानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत लौटी हैं. वहीं फैंस का कहना है कि वह शादी के लिए भारत लौटी हैं. आपको बता दें कि जब परिणीति चोपड़ा हाल ही में दिल्ली आई थी तो उनको एयरपोर्ट से रिसीव करने आप नेता राघव चड्ढा गए थे और अब बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई करके शादी करने वाले हैं। यह सगाई दिल्ली में होगी और परिणीति और राघव के केवल करीबी ही इस पार्टी में शामिल होंगे।

Next Story