लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा आई इंडिया लोगों में मची सनसनी क्या सच में होने वाली है परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई ??

Anshika
3 April 2023 7:52 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा आई इंडिया लोगों में मची सनसनी क्या सच में होने वाली है परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई ??
x
यूं तो बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है और हर कोई शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। कुछ बंध चुके हैं और कुछ इस बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं

यूं तो बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है और हर कोई शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। कुछ बंध चुके हैं और कुछ इस बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा को लेकर बातें सामने आ रहे हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा अब हर जगह हो रही है। आए दिन दोनों खबरों में छाए हुए हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। दोनों को एक साथ देखने के लिए अब उनके फैंस भी उन पर नजर टिकाए हुए हैं।

दोनों को साथ में देखकर लोग अब बातें करने लगे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस डेटिंग को बढ़ावा तब मिला जब परिणीति और राघव को बधाई देने वाला एक ट्वीट सामने आया।इन सबके बीच अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही परिणीति और राघव का रोका होने वाला है।


बताया जा रहा है कि अब प्रियंका चोपड़ा अभी अपनी बहन परिणीति के इस रोके में शामिल होने के लिए इंडिया आ रही हैं। बता दे कि प्रियंका की नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' रिलीज होने वाली है। वैसे तो वह अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करने भारत आ रही हैं लेकिन, कहा जा रहा है कि इस दौरान वह परिणीति के कथित बॉयफ्रेंड राघव से मुलाकात करेंगी। खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी महीने की शुरुआत में पहली बार सार्वजनिक तौर पर रेस्टोरेंट में दिखाई दिए थे। इसके बाद दोनों को लेकर बातें शुरू हो गई थी और बताया जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अभी राज्यसभा के सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर इन दोनों को बधाई दी थी जिसके बाद लोगों को यह कंफर्म हो गया कि दोनों एक-दूसरे के साथ लव अफेयर में है और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों परिणीति दिल्ली में ही हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जब परिणीति दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी तो उनको रिसीव करने राघव चड्ढा पहुंचे थे। परिणीति अपनी फैमिली के साथ दिल्ली में राघव के संग सगाई करने जा रही हैं और उनकी इस सगाई को अटेंड करने उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा अभी अमेरिका से भारत आ रही है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इस बार अकेले नहीं बल्कि अपनी पूरी फैमिली के साथ इस फंक्शन को अटेंड करने आ रही हैं। उनके साथ उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती भी होगी।

Next Story