
दिल्ली
प्रो सुधीर चंद्र गांधी जयंती पर गांधी शांति प्रतिष्ठान में व्याख्यान देंगे
अभिषेक श्रीवास्तव
22 Sept 2021 4:53 PM IST

x
नई दिल्ली। "गांधी एक असंभव संभावना" जैसी बहुचर्चित पुस्तक के लेखक प्रो सुधीर चंद्र आगामी 2 अक्टूबर को गांधी शांति प्रतिष्ठान में " गांधी: बढ़ती अनिवार्यता और घटती संभावना" विषय पर व्याख्यान देंगे। यह जानकारी गांधी शांति प्रतिष्ठान,नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत ने दी है।
प्रो सुधीर चंद्र ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न यूनिवर्सिटी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया में अध्यापन करते रहे हैं गांधी पर निरंतर अध्ययन भी करते रहे हैं उनकी गांधी पर लिखी पुस्तक काफी चर्चित है।

अभिषेक श्रीवास्तव
Next Story