
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा के लुटेरे मित्रों की सूची जारी, बोले बताइये इन बेईमानो ने कितने हिंदुओं और मुसलमानों को लूटा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक सूची जारी की है. इस सूची में देश के सबसे बड़े कर्जदारों के नाम है. उन्होंने इन लोगों को भारतीय जनता पार्टी का मित्र बताया है और सवाल किया है की इन्होने कितने हिन्दू और मुसलमानों को लूटा है.
संजय सिंह ने कहा है कि देश को लूटने वाले "भाजपा के लुटेरे मित्रों" की सूची है. इनके वांटेड पोस्टर छपवाओ गली गली में लगाओ ताकि देश कि जनता जाना सके कि देश को किसने बरबाद कर दिया और हम आज आर्थिक मंडी की और क्यों जा रहे है. साथ ही एक सवाल भी किया है, कहा है कि भाजपाईयों देश को अब बताओ इन बेईमानो ने कितने हिंदुओं को लूटा है कितने मुसलमानो को?
WANTED: देश को लूटने वाले "भाजपा के लुटेरे मित्रों" की सूची इनके वांटेड पोस्टर छपवाओ गली गली में लगाओ, भाजपाईयों देश को अब बताओ इन बेईमानो ने कितने हिंदुओं को लूटा है कितने मुसलमानो को। pic.twitter.com/ZJHJCaR7wF
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 8, 2020
संजय सिंह ने कहा है कि बीजेपी में अगर जरा भी नैतिकता और भाजपा में हिम्मत है तो जनता का लाखों करोड़ लूटने वाले अपने मित्रों अम्बानी अडानी का पोस्टर लगवा कर दिखाओ. आपकी औकात पता चल जायेगी.