दिल्ली

सिक्किम में हुआ भयंकर हादसा नाथूला में हुआ भीषण हिमस्खलन 7 पर्यटक की हुई मौत कई हुए जख्मी

Anshika
4 April 2023 1:47 PM GMT
सिक्किम में हुआ भयंकर हादसा नाथूला में हुआ भीषण हिमस्खलन 7 पर्यटक की हुई मौत कई हुए जख्मी
x
बर्फ में फंसे करीब 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बर्फ में फंसे करीब 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिक्किम के नाथुला पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन से सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. इस हिमस्खलन में कई पर्यटक ओके बर्फ में फंसे होने की आशंका भी है बचाओ अभियान अभी भी जारी है. इस हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटक क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी कि. सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से सात पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है.

सेना के अधिकारियों ने कहा है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है.

हिमस्खलन मंगलवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ. इससे घायल हुए सात लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है.

पुलिस ने बताया है कि डेढ़ सौ से अधिक पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं इस बीच बर्फ में फंसे करीब 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के अस्पताल में भेज दिया गया है उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट, उनके एसोसिएशन पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।

नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है.सिक्किम में हिमस्खलन के बाद बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है.सिक्किम में गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाली जवाहरलाल नेहरू (जेएन) सड़क के किनारे 15 मील से बड़े पैमाने पर हिमस्खलन की सूचना मिली है। माना जाता है कि सिक्किम में नाथुला दर्रे के पास हिमस्खलन के कारण एक बच्चे सहित लगभग 10 पर्यटकों की जान चली गई है खबरों की मानें तो 6 पीड़ितों में चार पुरुष और एक महिला और एक बच्चा शामिल है

अब तक लगभग 40 पर्यटकों को आसानी से बचा लिया गया है लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है इसके अलावा सिक्किम में नाथुला दर्रे के पास हिमस्खलन के बाद 80 पर्यटक ओके अभी भी बर्फ की मोटी चादर के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।हिमस्खलन कथित तौर पर मंगलवार (04 अप्रैल) को दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ।

Next Story