- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
'भाई बुरे फंस गए, आज तूने मरवा दिया' पीएम की भतीजी से लूट पर टीवी पर खबर देख बोला था आरोपी?
नई दिल्ली : अकसर छिनौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी नोनू और बादल ने शनिवार सुबह गुजराती समाज भवन के पास जब दमयंती बेन मोदी से पर्स छीना तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह कितना बुरा फंस सकते हैं। सिविल लाइंस में गुजराती समाज भवन के गेट पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश सीधे सदर बाजार स्थित बस्ती जुल्हान इलाके में पहुंचे। वहां दोनों ने एक इमारत की छत पर लूटे माल का बंटवारा किया। बैग को देखा। डॉक्युमेंट वहीं छत पर फेंक दिए। बाद में दोनों उसी स्कूटी से सुल्तानपुरी के लिए चल दिए। नोनू ने बादल को वहीं छोड़ा और मौसी के घर पहुंचा। जैसे ही न्यूज चैनलों पर खबर चली। नोनू के हाथ पांव फूल गए।
पुलिस ने आरोपी से एक एक मिनट का हिसाब लेते हुए पूछताछ की। आरोपी ने बताया किया कि उसने पहले टीवी पर खबर देखी, तुरंत उसने बादल को फोन किया। बोला 'भाई बुरे फंस गए, आज तूने मरवा दिया'। बादल ने पूछा तो बोला कि टीवी देख। इसके बाद दोनों वहां से फोन बंद करके भाग गए। नोनू सीधा सोनीपत अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी गौरव उर्फ नोनू ने बताया कि उसका जन्म सदर बाजार इलाके की बस्ती जुल्हान में हुआ था।
16 साल की उम्र से ही करने लगा था स्नैचिंग
उसके भाई और पिता दोनों को नशा करने की आदत थी, इसी से दोनों की मौत हो गई। नोनू को भी कम उम्र से नशे की लत गई। 16 साल की उम्र में नोनू पहली बार चोरी व स्नैचिंग के मामले में सदर बाजार इलाके से पकड़ा गया। इसके बाद उसके खिलाफ कुछ झगड़े के मुकदमे भी दर्ज हुए। सदर बाजार के बाद आरोपी नबी करीम के मुल्तान ढांडा इलाके में भी रहा। वहां से सुल्तानपुरी रहने लगा। वहीं पर उसकी मुलाकात आकाश उर्फ बादल से हुई। बाद में नोनू ने लव मैरिज कर ली। अपनी पत्नी के साथ उत्तम नगर रहने लगा।
नशे की लत के लिए करता था लूटपाट
नशे की लत को पूरा करने के लिए नोनू लूटपाट और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने लगा। सेंट्रल और नॉर्थ जिले के स्पेशल स्टाफ समेत करीब दो दर्जन लोकल पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाई गई थीं। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं, इस घटना से गुजराती समाज भवन के मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि वह अपने यहां ठहरने वाले लोगों को स्नैचिंग जैसी वारदात से सावधान रहने को कहेंगे।
सीनियर अधिकारी जुटे थे केस सुलझाने में
खासकर रूम बुक कराने के बाद दिल्ली घूमने निकले परिवारों को ऐसी घटनाओं के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जाएगी। डीसीपी मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, एसीपी अशोक त्यागी के सुपरविजन में सिविल लाइंस एसएचओ जरनैल सिंह, इंस्पेक्टर ललित, एसआई संदीप और रवि सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।