
कुल्लू में ट्रैवलर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 10 घायल

हिमाचल के कुल्लू में रविवार रात हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 10 गंभीर रूप से घायल हैं। SP कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने यह पुष्टि की। उन्होंने बताया कि औट-लुहरी NH-305 पर घियागी के पास ट्रैवलर बस (UP14 HT 8272) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी थी। वाहन में ड्राइवर समेत करीब 17 लोग सवार थे। इनमें 4 IIT BHU वाराणसी के छात्र भी बताए जा रहे हैं।
सातों शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों का इलाज जारी है। रविवार रात करीब 8:45 बजे टेंपो ट्रैवलर गिलोरी पास से घियागी की तरफ जा रही थी। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोगों जमा हो गए और उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बचाव अभियान चलाया।
उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंच गए हैं। विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।
हादसे में घायल हुए लोगों के नाम-
जय अग्रवाल (22) पुत्र गणेश अग्रवाल निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
ईशान (23) निवासी फरीदाबाद (हरियाणा)
अभिनय सिंह (30) निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
राहुल गोस्वामी (28) निवासी हिसार (हरियाणा)
ऋषभ रानी (22) निवासी दिल्ली
अजय (42) निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
लक्ष्य (20) निवासी जयपुर (राजस्थान)
निष्ठा (30) निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश)
सतेजा (30) निवासी हिसार (हरियाणा)