दिल्ली

ट्विटर पर वायरल हुआ था लड़की के साथ मारपीट का वीडियो,गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यवाही के दिए आदेश

Alok Mishra
14 Sep 2018 8:25 AM GMT
ट्विटर पर वायरल हुआ था लड़की के साथ मारपीट का वीडियो,गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यवाही के दिए आदेश
x
गौरतलब है कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक एक लड़की की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहा था। दावा किया जा रहा था इस वीडियो को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाने में बनाया गया है साथ ही वीडियो में लड़की की पिटाई करने वाला आरोपी युवक पुलिस अधिकारी का बेटा है।

दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने लड़की की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक एक लड़की की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहा था। दावा किया जा रहा था इस वीडियो को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाने में बनाया गया है साथ ही वीडियो में लड़की की पिटाई करने वाला आरोपी युवक पुलिस अधिकारी का बेटा है। बहरहाल, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक अन्य लड़की से मिली शिकायत को आधार बनाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार इस वीडियो में दिखने वाला आरोपी युवक का नाम रोहित तोमर है। रोहित किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार रोहित के खिलाफ जिस लड़की ने शिकायत दी है उससे रोहित की शादी होने वाली थी। लेकिन लड़की ने अब रोहित से अपनी शादी तोड़ दी है।शिकायतकर्ता लड़की का दावा है कि आरोपी रोहित वीडियो में जिस लड़की की पिटाई कर रहा है वह उसके साथ दफ्तर की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक अन्य लड़की ने शिकायत दी है, जो पीड़िता के साथ उसी के दफ्तर में काम करती है। पीड़ित लड़की की इस जानकार लड़की ने शिकायत दी है कि उससे रोहित की शादी होने वाली थी। किन्हीं कारणों से लड़की ने अब रोहित से अपनी शादी तोड़ दी है। शिकायत देने वाली लड़की का कहना है कि आरोपी रोहित वीडियो में जिस लड़की की पिटाई कर रहा है वह उसके साथ दफ्तर में काम करती है और दोनों एक-दूसरे को जानते भी हैं।

हैरानी की बात है कि पीड़ित लड़की अभी तक इस मामले में सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक एक लड़की की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहा था। दावा किया जा रहा था इस वीडियो को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाने में बनाया गया है साथ ही वीडियो में लड़की की पिटाई करने वाला आरोपी युवक पुलिस अधिकारी का बेटा है। हालांकि, पुलिस ने थाने का वीडियो होने का दावा झूठा करार दिया है।

मीडिया में वीडियो के सामने आने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर ट्वीट करके दिल्ली पुलिस कमिश्नर से उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा- 'एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फ़ोन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है।'



Next Story