दिल्ली

मणिपुर में हिंसा फिर बढ़ी, कुकी समुदाय के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Sonali kesarwani
12 Sept 2023 3:56 PM IST
मणिपुर में हिंसा फिर बढ़ी, कुकी समुदाय के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
x

मणिपुर में हिंसा फिर बढ़ी

मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के कांगपोपकी जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। मंगलवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों ने कुकी जनजाति के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मणिपुर के कांगपोपकी जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। मंगलवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों ने कुकी जनजाति के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इन हत्याओं के बाद एक बार फिर से फिर से इलाकों में तनाव बढ़ गया है। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया, 'घटना की सूचना मिलते ही असल राइफल्स और राज्य पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। फिर फायरिंग रुक गई। फोर्स के पहुंचते ही हथियारबंद हत्यारे भाग निकले।

8 सितंबर को भी भड़की थी हिंसा

इससे पहले 8 सितंबर को टेंग्नौपाल जिले के पल्लेल में हिंसा भड़की थी। इस घटना में तीन लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में स्थित इरेंग और करम इलाकों के बीच ग्रामीणों पर हमला किया। यह गांव पहाड़ों में स्थित है और यहां आदिवासी लोगों का वर्चस्व है।

Also Read: लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, केंद्र ने CBI को दी लालू के खिलाफ केस चलाने की अनुमति

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story