दिल्ली

कभी मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी थे उनसे ज्यादा अमीर फिर रूठी किस्मत,

Anshika
27 April 2023 10:00 AM GMT
कभी मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी थे उनसे ज्यादा अमीर फिर रूठी किस्मत,
x
एक समय था जब अनिल अंबानी के पास मुकेश अंबानी से ज्यादा संपत्ति हुआ करती थी। पर जैसे-जैसे साल बीते अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियां कर्ज के तले दबती चली गई और वही मुकेश अंबानी की कंपनियां ऊंचाइयों को छूने लगी

एक समय था जब अनिल अंबानी के पास मुकेश अंबानी से ज्यादा संपत्ति हुआ करती थी। पर जैसे-जैसे साल बीते अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियां कर्ज के तले दबती चली गई और वही मुकेश अंबानी की कंपनियां ऊंचाइयों को छूने लगी। आज मुकेश अंबानी दुनिया के 12वे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। मुकेश अंबानी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है और उन्होंने अपना नाम देश के अमीरों में शुमार किया है लेकिन वही उनके छोटे भाई अनिल अंबानी का इस लिस्ट में कहीं दूर दूर तक भी नाम नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था कि जब मुकेश अंबानी से ज्यादा अमीर अनिल अंबानी थे।

हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की गई है जिसमें मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर के साथ 9वें नंबर पर रहे। वहीं 2500 से अधिक अमीरों वाली इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी का नाम तक नहीं शामिल हुआ। बल्कि स्थिति यह है कि अनिल अंबानी की कंपनियां कर्ज के दबाव में हैं और कई दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही हैं। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि अनिल अंबानी इतने बुरे दौर में आ गए।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स रियल टाइम इंडेक्स के अनुसार आज मुकेश अंबानी 87.2 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं। 2023 अब तक मुकेश अंबानी के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है, क्योंकि इस साल उन्होंने अब तक 6.40 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है। बताया जा रहा है कि अनिल अंबानी के मुकाबले मुकेश अंबानी ज्यादा अमीर है। वहीं अनिल अंबानी की हालत इस समय काफी खस्ता है ।

एक समय दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति रहे। अनिल ने फरवरी 2020 में यूके की कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था कि उनकी संपत्ति शून्य है। 2007 में उनकी संपत्ति 45 अरब डॉलर थी, जबकि 2020 में उन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताईजिस रिलायंस इंडस्ट्रीज को धीरूभाई अंबानी ने शुरू किया था, उसके दो वारिस थे। धीरूभाई अंबानी के दोनों बेटे - मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी। पर धीरूभाई अंबानी देहांत के समय कोई वसीयत नहीं छोड़ कर गये थे, जिसके चलते दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। हालांकि उनकी मां ने दोनों भाइयों के बीच सुलह कराई।

मुकेश ने ग्रुप के पेट्रोकेमिकल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्प, रिलायंस पेट्रोलियम और रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को लिया, जबकि अनिल ने रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस एनर्जी और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज के साथ अनिल धीरूभाई अंबानी (एडीएजी) ग्रुप बनाया।

बताया जाता है कि साल 2006 में अनिल अंबानी दौलत के मामले में अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी से काफी हद तक आगे थे। उनकी संपत्ति मुकेश अंबानी से करीब 550 करोड रुपए अधिक थी। मगर समय के साथ-साथ अनिल की कंपनियां कर्ज के तले दबती चली गई। वही मुकेश अंबानी लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ते चले गए।आज मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 15,86,463.00 करोड़ रु है और यह मार्केट कैपिटल के मामले में साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी है.

Next Story