धर्म समाचार

कुंडली में सूर्य के मजबूत होने या कमजोर होने पर कैसे बनते है पिता और पुत्र के बीच संबंध !

Shiv Kumar Mishra
12 Oct 2020 12:59 PM GMT
कुंडली में सूर्य के मजबूत होने या कमजोर होने पर कैसे बनते है पिता और पुत्र के बीच संबंध !
x

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य को आत्मा का कारक और पिता का प्रतिनिधित्व माना गया है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने या कमजोर होने पिता और पुत्र के बीच संबंध अच्छे या कटु बनते हैं। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, सफलता और नौकरी का कारक माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे भाव में होता है उनको जीवन में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष में सूर्य को सिंह राशि का स्वामी कहा गया है। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि और तुला राशि सूर्य की नीच राशि मानी गई है। फलित ज्योतिष के अनुसार यश और राजसत्ता के कारक ग्रह भगवान सूर्य ग्यारह महीने बाद 17 अक्टूबर को अपनी नीच संज्ञक राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर ये 16 नवंबर तक गोचर करेंगे, उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के तुला राशि में गोचर करने से किन राशि के जातकों को मिलेगा वरदान और किन्हें होगा नुकसान इसका ज्योतिष विश्लेषण....

मेष राशि- सूर्य के तुला राशि में गोचर होने से दांपत्य जीवन में विवाद की संभावना है। सेहत में गिरावट आ सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि- आपके लिए सूर्य का तुला राशि में आना शुभ फलदायक रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। अगर कोर्ट कचहरी के मामले चल रहे हैं तो निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। कर्ज लेने से बचें आपके लिए शुभ नहीं होगा। परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि- संतान की चिंता आपको परेशान कर सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए कठिन समय है। धैर्य रखें। आय के साधन में इजाफा होने के संकेत है।

कर्क राशि- सूर्यदेव आपको नौकरी में पदोन्नति दिला सकते हैं। आपकी समाज में मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी जिस कारण से आप उत्साह में रहेंगे।

सिंह राशि- आपके द्वारा किये गए कार्यों की परिवार और समाज में सराहना भी होगी। मकान या वाहन के खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।। सूर्य की उच्च दृष्टि आपके भाग्य भाव पर पड़ रही है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को लिए भी मकान और वाहन खरीदने का संयोग अच्छा है लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले आपको परेशान कर सकते हैं।

तुला राशि- सूर्य का प्रवेश आपकी ही राशि में होने से आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। काम में कुछ अड़चने आ सकती है जिस कारण से आपको आर्थिक हानि भी उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि- आपकी यात्रा कुछ कष्टकारक हो सकती है। किसी से बेवजह विवाद भी हो सकता है। आमदनी सामान्य रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता आपको परेशान कर सकती है। अगर कोर्ट कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो इसको सुलझाने में ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि- यह समय धनु राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो परिणाम सुखद रहेगा।

मकर राशि- कर्मभाव में सूर्य का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। जिस वजह से सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले जातकों के लिए यह गोचर कुछ शुभ समाचार के संकेत है। अपने किसी कार्य को गोपनीयता के साथ करें।

कुंभ राशि- सूर्य का गोचर आपके लिए मिलाजुला परिणाम देगा। धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। परिवार में मतभेद पैदा हो सकता है।

मीन राशि- धनलाभ के संकेत है लेकिन किसी से विवाद भी पैदा हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन के मामले में ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतें।

पं0 गौरव कुमार दीक्षित ज्योतिर्विद 08881827888

Next Story