लाइफ स्टाइल

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई FIR, जांच के लिए पुलिस की टीम मुंबई पहुंची

Arun Mishra
28 July 2020 1:01 PM GMT
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराई FIR, जांच के लिए पुलिस की टीम मुंबई पहुंची
x
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में FIR दर्ज करवाई है।

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में FIR दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। केके सिंह ने कुछ फिल्मी हस्तियों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने किसी को नामजद आरोपी नहीं बनाया है। इसके साथ ही केके सिंह ने सुशांत के अकाउंट से 17 करोड़ रुपए निकालने की बात कही है। सुशांत की गर्लफ्रेंड पर पैसा निकालने का आरोप है।

सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि सुशांत के पिता ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जांच के लिए चार पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर मुंबई भेजा है। चारों पुलिस अधिकारी मुंबई पहुंचे चुके हैं। मुंबई पुलिस की मदद से इस मामले की जांच की जाएगी।

मुंबई पहुंची बिहार पुलिस

पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की 4 सदस्यों की टीम मुंबई पहुंची है। टीम ने मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी से बातचीत भी की है और सुशांत की केस डायरी की कॉपी देने का आग्रह किया है।

इस पूरे प्रकरण में जहां फैंस और कई फिल्मी औऱ राजनीतिक हस्तियां सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे। परिवार ने अभी तक चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब परिवार ने एफआईआर दर्ज करवाकर एक कदम उठाया है और माना जा रहा है कि इस संबंध में अब जांच और कार्रवाई में तेजी आ सकती है।

आपको बता दें कि सुशांत के फैंस के साथ साथ फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत भी सुशांत की मौत की सीबीआई जांच करवाने का आग्रह कर चुकी हैं। उनके आग्रह का समर्थन करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा था। इतना ही नहीं कंगना के साथ साथ शेखर सुमन भी सीबीआई जांच के लिए कह चुके हैं।

राजनीतिक हलके की बात करें तो बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव के अलावा पूर्व सांसद पप्पू यादव, तेजस्वी यादव सहित बिहार कीे कई राजनीतिज्ञ भी सुशांत मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे है।

14 जून को मुंबई में की थी सुशांत ने आत्महत्या

14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके पीछे मुख्य वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सुशांत के परिवार ने पुलिस अधिकारियों को जो बयान दिया है उसके अनुसार वह डिप्रेशन में नहीं थे। सुशांत से रोज बात होती थी। हाव-भाव से ऐसा नहीं लगता था कि वे डिप्रेशन में हैं। सुशांत की मौत के बाद से लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।

Next Story