लाइफ स्टाइल

शादी के बंधन में बंधने जा रहा है 'भाबी जी घर पर है' का ये एक्टर, इस बात का है अफसोस

Special Coverage News
27 March 2019 10:42 AM GMT
शादी के बंधन में बंधने जा रहा है भाबी जी घर पर है का ये एक्टर, इस बात का है अफसोस
x
सलीम 9 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने बचपन में ही मां को खो दिया था?

मुंबई : टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर है' में टिल्लू का किरदार निभाने वाले एक्टर सलीम जैदी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी दिल्ली में रहने वाली साहिबा जैदी से 8 अप्रैल को होगी। शादी के फंक्शन हफ्तेभर चलेंगे। 10 अप्रैल को रामपुर, यूपी में वेडिंग रिसेप्शन होगा। शादी की खुशियों के बीच सलीम को एक बात थोड़ा अफसोस है और वो ये कि जिससे उनकी शादी तय हुई है, उनसे वे मिले तक नहीं है।

बहन ने पसंद की है लड़की

सलीम ने एक इंटरव्यू में बताया- 'आज के जमाने में और ग्लैमर इंडस्ट्री से होते हुए भी मैं अरेंज मैरिज कर रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए लड़की बहन ने ही ढूंढी है'। सलीम ने बताया- 'शादी के फंक्शन हफ्तेभर चलेंगे। फंक्शन की शुरुआत हल्दी सेरेमनी से होगी। इसके बाद मेहंदी फिर निकाह और वलीमा (रिसेप्शन)। शादी के बाद घर में कुछ रिच्युअल्स होंगे'।

सलीम 9 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने बचपन में ही मां को खो दिया था। कुछ साल पहले उनके पिता का भी निधन हो गया। उनके भाई-बहनों ने ही उन्हें पाला और बड़ा किया। उन्होंने कहा शादी के दौरान वे अपने मां-बाप को मिस करेंगे। हालांकि, उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।

साइकोलॉजी में एमए करने के बाद उन्होंने खेल में करियर बनाने की सोची। उन्होंने क्रिकेट के मैदान में हाथ आजमाया। लेकिन यहां उन्हें वो मौका नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए। फिर वे दिल्ली आ गए और आरजे का काम किया। आरजे का काम करते-करते उन्हें नाटक करने का मौका मिला। और इस तरह से वे एक्टिंग की फील्ड में आए। कुछ और नाटकों में काम करने के बाद उन्हें 2012 में फिल्म 'चलो ड्राइवर' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वे 'भाग मिल्खा भाग', 'ओ तेरी', 'है अपना दिल तो आवारा', 'विक्की डोनर' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्मों के साथ टीवी शोज में भी अभिनय किया है।

Next Story