- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- छोरियां छोरों से कम...
फिल्म महिला सशक्तिकरण और जेंडर इक्वेलिटी की अवधारणा को प्रकाश में लानेवाली सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट के सहयोग से ज़ी स्टूडियोज द्वारा बनाई गई हरियाणवी फिल्म 'छोरियां छोरों से काम नहीं होती' का म्यूजिक गुरुग्राम के ईपीआई सेंटर में आयोजित समारोह में लॉन्च किया गया। निर्माता निशांत कौशिक की राजेश अमरलाल बब्बर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में सतीश कौशिक, अनिरुद्ध दवे और रश्मि सोमवंशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं और ये सभी इस म्यूजिक लॉन्च इवेंट में मौजूद भी थे।यह फिल्म 17 मई, 2019 को रिलीज होगी। इस कार्यक्रम में राजू पंजाबी और विकास कुमार जैसे संगीत से जुड़े कलाकार भी मौजूद थे, जिन्होंने फिल्म में संगीत भी दिया है। बता दें कि प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने भी फिल्म के एक गीत में अपनी आवाज दी है।
म्यूजिक लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित एक्टर सतीश कौशिक ने फिल्म की लीड अभिनेत्री रश्मि सोमवंशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'रश्मि सोमवंशी ने महिला पुलिस की भूमिका को जीवंत बनाने के लिए हर जरूरी क्षेत्र में वाकई में कड़ी मेहनत की ह। उसने उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होने के बावजूद किरदार के लिए हरियाणवी सीखी और खुद को एक्शन, डांस में प्रशिक्षित किया। मुझे यकीन है कि वह देश की सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी।'
सतीश कौशिक ने कहा, 'इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मेरे पास दो प्रमुख कारण थे। पहला यह कि मैं हरियाणवी फिल्म उद्योग को बढ़ावा देना चाहता हूं और साथ ही इसके सोशल इश्यूज, वैल्यूज का प्रचार करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि हर हरियाणवी लड़की मानुषी छिल्लर, गीता फोगट, बबीता फोगट और कई और लोगों से प्रेरणा ले, ताकि वे सपने देखने की ख्वाहिश को जिंदा रखे।'