लाइफ स्टाइल

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड:अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' फिल्म ऑफ द ईयर; रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए- लिस्ट

Arun Mishra
21 Feb 2022 6:25 AM GMT
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड:अल्लू अर्जुन की पुष्पा फिल्म ऑफ द ईयर; रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए- लिस्ट
x
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में राधिका मदान, रवीना टंडन, मनोज बाजपेयी, अहान शेट्टी, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अलग-अलग अवॉर्ड दिए गए।

साल 2022 के दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रविवार को मुंबई में आयोजित हुआ। इसमें दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट 'पुष्पा: द राइज' को फिल्म ऑफ द इयर चुना गया है। वहीं, रणवीर सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी फिल्म '83' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में राधिका मदान, रवीना टंडन, मनोज बाजपेयी, अहान शेट्टी, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अलग-अलग अवॉर्ड दिए गए। यहां देखें अलग-अलग कैटेगरी में दिए अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट..

यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

-फिल्म ऑफ द ईयर- 'पुष्पा '

- बेस्ट एक्टर '83' के लिए- रणवीर सिंह

- बेस्ट एक्ट्रेस 'मिमी' के लिए- कृति सेनन

- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड- सिद्धार्थ मल्होत्रा

- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- कियारा आडवाणी

- बेस्ट फिल्म- शेरशाह

- बेस्ट डायरेक्टर- केन घोष

- फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान- आशा पारेख

- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- सतीश कौशिक

- बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- लारा दत्ता

- बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- आयुष शर्मा

- क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म - सरदार उधम

- पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर - अभिमन्यु दसानी

- पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस - राधिका मदान

- बेस्ट डेब्यू - अहान शेट्टी

- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- अनादर राउंड

- बेस्ट वेब सीरीज - कैंडी

- बेस्ट वेब सीरीज एक्टर- मनोज बाजपेयी

- बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस - रवीना टंडन

- टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमा

- टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्टर- शाहीर शेख

- टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्ट्रेस- श्रद्धा आर्या

- टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस - रुपाली गांगुली

- टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर - धीरज धूपर

- बेस्ट शॉर्ट फिल्म- 'पौली'

- बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- विशाल मिश्रा

- बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- कनिका कपूर

- बेस्ट सिनेमेटोग्राफर - जयकृष्ण गुम्मदी

कई अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग फिल्मों और स्टार्स को सम्मानित किया गया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह को बेस्ट फिल्म के तौर पर चुना गया है. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया और कियारा आडवाणी को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से. 'सरदार उधम' को क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म के तौर पर चुना गया है.

Next Story