- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फिल्म 'पति पत्नी और...
फिल्म 'पति पत्नी और वो' बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन
मुंबई। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो बॉक्स ऑफिस पर खुब धमाल मचा रही है. फिल्म को 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया था और इस दौरान फिल्म पांच दिन पूरे कर लिए हैं पति पत्नी और वो ने अब तक 46.99 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और उम्मीद है कि छठे दिन फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर पति पत्नी और वो की बॉक्स ऑफिस कमाई की जानकारी दी है।
पति पत्नी और वो फिल्म ने पांचवें दिन यानि मंगलवार को 5.35 करोड़ रुपए की कमाई की, सोमवार को फिल्म की कमाई 5.70 करोड़ रुपए रही. रविवार को पति पत्नी और वो ने 14.51 करोड़ रुपए की कमाई की. शनिवार 12.33 और शुक्रवार ओपनिंग डे पर पति पत्नी और वो ने 9.10 करोड़ रुपए की कमाई की. पांच दिन में पति पत्नी और वो फिल्म ने 46.99 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है।
#PatiPatniAurWoh is in no mood to slow down... Will swim past ₹ 50 cr mark today [Day 6]... Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr, Sun 14.51 cr, Mon 5.70 cr, Tue 5.35 cr. Total: ₹ 46.99 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 11, 2019
फिल्म की कहानी कानपुर में पला-बढ़ा अभिनव त्यागी उर्फ चिंटू त्यागी (कार्तिक आर्यन) हमेशा से कुशाग्र रहा है और यही वजह है कि पढ़ाई में अव्वल रहने के बाद वह अच्छा-खासा सरकारी पद भी पा जाता है। वेदिका (भूमि पेडनेकर) से चिंटू की अरेंज मैरिज होती है, मगर वह बेबाक और बिंदास वेदिका पर लट्टू है। शादी के कुछ अरसे तक तो सबकुछ बेहतर चलता है, मगर कुछ समय बाद चिंटू की जिंदगी रूटीन और बोरियत से गुजरने लगती है। तभी उसकी रोजमर्रा की एकरसता के बीच तपस्या सिंह (अनन्या पांडे) का आगमन होता है और चिंटू की जिंदगी बदल जाती है।
मॉडर्न और खूबसूरत तपस्या कानपुर में अपने बुटीक की जगह तलाशने आई है। चिंटू तपस्या की ओर आकर्षित हो जाता है। उन दोनों की नजदीकी का राजदार चिंटू का दोस्त फहीम रिजवी (अपारशक्ति खुराना) है। वह चिंटू को शादी और दुनियादारी की बातें समझाने की कोशिश करता है, मगर इससे पहले की चिंटू पत्नी वेदिका और वह तपस्या के बीच कोई संतुलन साध पाता, हालात आप से बाहर हो जाते हैं। कहानी में ढेर सारा ड्रामा और कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है।
70 के दशक में आई फिल्म पति पत्नी और वो में संजीव कुमार लीड रोल में नजर आए थे, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था. इसी फिल्म का रीमेक है कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो।