- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सिंगर हार्ड कौर के...
सिंगर हार्ड कौर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, CM योगी और मोहन भागवत पर की थी ये विवादित टिप्पणी
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर सिंगर हार्ड कौर के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। 39 वर्षीय सिंगर हार्ड कौर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोस्ट में सीएम योगी और मोहन भागवत के खिलाफ टिप्पणी की की थी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगर और रैपर हार्ड कौर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एफआईआर दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए गायक हार्ड कौर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124A (सेडिशन), 153A, 500, 505 और 66 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
FIR registered under sections 124A (Sedition), 153A, 500 ,505 of the Indian Penal Code and 66 IT Act against singer Hard Kaur for her comments against Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath and RSS Chief Mohan Bhagwat. https://t.co/3XABzwKOJ6
— ANI (@ANI) June 20, 2019
हार्ड कौर ने इंस्टाग्राम पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत को न सिर्फ जातिवादी कहा बल्कि देश में हुई बड़ी आतंकी घटनाओं के लिए भी उन्हें और उनके संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को जिम्मेदार ठहराया। 26-11 के मुंबई अटैक से लेकर पुलवामा हमले तक के लिए हार्ड कौर ने संघ को ही जिम्मेदार ठहराया।
सिंगर हार्ड कौर ने 17 जून को अपने फेसबुक पेज पर मोहन भागवत के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरएसएस प्रमुख की तस्वीर के साथ हार्ड कौर ने विवादित टिप्पणी करते हुए लिखा, "इतिहास में महात्मा गांधी और महावीर ने ब्राह्मणवादी जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आप राष्ट्रवादी नहीं हैं।" इसके एक दिन बाद यानी 18 जून को हार्ड कौर ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे दिया।
बता दें कि हार्ड कौर ओके जानू, पटियाला हाउस और अगली-पगली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दरअसल, हार्ड कौर उर्फ तरन कौर ढिल्लन का जन्म भारत में हुआ है, हालांकि बाद में वह यूके चली गईं। वह "ग्लासी" और "मूव योर बॉडी" जैसे हिट गानों के लिए जानी जाती हैं।