- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वडोदरा की आयुषी...
वडोदरा की आयुषी ढोलकिया बनीं मिस टीन इंटरनेशनल 2019, भारत ने 27 साल में पहली बार जीता खिताब
वडोदरा की 16 साल की आयुषी ढोलकिया ने मिस टीन इंटरनेशनल 2019 का खिताब जीत लिया है। यह प्रतियोगिता 19 दिसंबर को गुड़गांव में संपन्न हुई। मिस टीन इंटरनेशनल दुनिया का सबसे पुराना टीन पजेंट (टाइटल) है और पिछले 27 सालों से कोई भारतीय इस खिताब को नहीं जीत पाया था। आयुषी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस प्रतियोगिता की तस्वीरें शेयर की हैं।
11वीं कक्षा में पढ़ रहीं आयुषी कथक में भी महारत रखती हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता में बेस्ट इन नेशनल कॉस्ट्यूम और बेस्ट इन स्पीच अवॉर्ड भी जीता। इस स्पर्धा में 22 देशों के प्रतिभागी शामिल हुए थे। पराग्वे की येस्सेनिया ग्रेसिया फर्स्ट रनर अप रहीं और बोत्सवाना की एनिसिया गाओतुसी सेकंड रनर अप रहीं।
View this post on InstagramA post shared by Aayushi Dholakia (@aayushidholakia_) on
वसुधैव कुटुंबकम से जीता दिल : आयुषी ने जजेस को आखिरी सवाल के जवाब से प्रभावित किया। सवाल था- क्या आपको लगता है कि अगर दुनिया में सिर्फ वैश्विक सरकार होती और कोई अलग देश नहीं होता, तो दुनिया एक बेहतर जगह होती? आयुषी ने जवाब में कहा था- "मैं ऐसा नहीं सोचती कि एक सरकार होने पर दुनिया बेहतर होती, क्योंकि सभी देश भौगोलिक क्षेत्रों, लोगों और उनके विचारों में बंटे हुए हैं। सारी दुनिया और राजनेता अपने देश के लोगों की भलाई के बारे में जागरुक हैं। एक भारतीय होने के नाते मैं वसुधैव कुटुंबकम में दृढ़ विश्वास रखती हूं, जिसका मतलब है कि दुनिया एक बड़ा परिवार है। इसलिए, विभिन्न देशों और सरकार के बावजूद, हम सभी एक परिवार हैं और प्रेम और शांति से बंधे हैं।"
ये रहे बाकी विजेता : विएतनाम की थु फान ने मिस टीन एशिया का, पेरिस की मारिया लुइसा ने मिस टीन यूरोप, बोत्सवाना की एनिसिया गाओतुसी ने मिस टीन अफ्रीका और ब्राजील की एलेसेन्ड्रा सेंटोस ने मिस टीन अमेरिका का खिताब जीता।