लाइफ स्टाइल

स्वामी रामदेव द्वारा होगा लोकार्पण गौमाता पर बनी हिन्दी फ़िल्म-"माँ : समृद्धि की देवी गौमाता"

Shiv Kumar Mishra
21 Nov 2020 3:36 PM GMT
स्वामी रामदेव द्वारा होगा लोकार्पण गौमाता पर बनी हिन्दी फ़िल्म-माँ : समृद्धि की देवी गौमाता
x
आज सुबह प्रसारित होगी संस्कार चैनल पर हिन्दी फ़िल्म-"माँ : समृद्धि की देवी गौमाता", स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण द्वारा होगा लोकार्पण

संस्कार टीवी चैनल पर आज सुबह 22 नवंबर को 9,30 बजे पूर्णतः भारतीय गौमाता के वैज्ञानिक आधार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश की व्यवहारिक महत्ता को दर्शाती भारत की पहली फ़ीचर फ़िल्म "माँ- समृद्धि की देवी गौमाता" का स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण द्वारा लोकार्पण होगा।

ब्रहमलीन स्वामी विशुद्धानंद जी की प्रेरणा से निर्मित भारतीय गौवंश के वैज्ञानिक आधार एवं भारतीय ग्राम्य जीवन के अर्थशास्त्र में उसकी महत्ता को दर्शाती पहली हिन्दी फ़िल्म-"माँ-समृद्धि की देवी गौमाता" का योगऋषि स्वामी रामदेव जी आचार्य बालकृष्ण एवं श्री सुनील भगत जी (गौतीर्थ आश्रम) द्वारा लोकार्पण दिनांक 22 नवंबर 2020 को संस्कार चैनल पर (प्रथम प्रसारण सुबह 9.30 से दुपहर 12.30 तक) होगा|


इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक ध्यान सिंह कसाना, सह निर्मात्री सुदेश कसाना, कार्यकारी निर्माता विपिन कुमार शर्मा है मुख्य कलाकार मनोज जोशी, प्रीति चौधरी, नारायण, अराधना जाना, अराध्या, मुनीश तंवर,शशि शर्मा, सुशील परवाना आदि संगीत विवेक अस्थाना, गीत घनश्याम।


निर्माता-निर्देशक ध्यान सिंह कसाना कहा की सदियों से भारतीय संस्कृति में गौमाता द्वारा विशिष्ट स्थान पाने के बावजूद आधुनिक काल में गौपालन के मुद्दे पर भारतीय लोगों में भ्रम की स्थिति फ़ैली हुई है| कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन पहलुओं और गौमाता से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जैसे गौ-रक्षा, गौ-पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौमाता एवं गौवंश के समुचित योगदान, के प्रति आम भारतीयों में जागृति का विस्तार करने हेतु ब्रहमलीन संत श्री विशुद्धानंद की प्रेरणा से हमने इस फ़िल्म "माँ - समृद्धि की देवी गौमाता" का निर्माण किया है।


भारत की जनता भारतीय संस्कृति में गौमाता के गौरवशाली योगदान और महत्व से परिचित हो और मनुष्य उपयोगी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जैविक और प्राकृतिक खेती में गौ-पालन और सम्पूर्ण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ-पालन के लाभ के ज्ञान से प्रबुद्ध बने, इस लक्ष्यपूर्ति हेतु इस फ़िल्म का प्रथम प्रसारण आज 22 नवंबर को संस्कार टीवी चैनल पर किया जायेगा।




Next Story