
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पद्मश्री अवॉर्ड से...
पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद कंगना रनौत का वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind)ने ने कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसके बाद कंगना ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना कह रही हैं, 'दोस्तों एक कलाकार के रुप में मुझे कई बार बहुत प्यार और सम्मान मिले हैं, लेकिन आज पहली बार एक आदर्श नागरिक होने के नाते मुझे देश से अवॉर्ड मिला है, इसके लिए मैं आभारी हूं।'
कंगना ने आगे कहा, 'मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की तो मुझे कई सालों तक सफलता नहीं मिली। लेकिन जब मुझे 8-10 सालों बाद सफलता मिली तो मैंने सफलता का मजा न लेते हुए मैंने कई अलग तरह पर काम करना शुरू किया। मैंने कई चीजों का बहिष्कार किया चाहे वह आइटम नंबर हो या बड़े प्रोडक्शन की फिल्में मैंने इन सब चीजों का बहिष्कार किया। यहां तक की पैसों से ज्यादा दुश्मन बनाए।'
मुझ पर कई केस भी चल रहे हैं...
वीडियो के आखिर में कंगना ने कहा, 'मैंने देश के खिलाफ होने वाली चीजों के खिलाफ आवाज उठाई, चाहें फिर वो जिहादी हों, खालिस्तानी हो या फिर देश के खिलाफ बोलने वाले दूसरे देश। यहां तक की मुझ पर कई केस भी चल रहे हैं। ये सम्मान बहुत से लोगों का मुंह बंद करेगा। मैं इस देश का बहुत सम्मान करती हूं.. जय हिंद।' कंगना रनौत का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।