लाइफ स्टाइल

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का 39 साल की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहार!

Arun Mishra
7 Jun 2020 1:21 PM GMT
कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का 39 साल की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहार!
x
39 साल की उम्र में रविवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का 39 साल की उम्र में रविवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। चिरंजीवी को शनिवार को सांस फूलने और सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी तबीयत में सुधार ना होने की वजह से रविवार को उनका निधन हो गया।



ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने चिंरजीवी सर्जा के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया- कन्नड़ एक्टर चिंरजीवी सर्जा का आज हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। वह 39 साल के थे।। एक्टर ध्रुव सर्जा के भाई और अर्जुन सर्जा के भतीजे।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

चिरंजीवी अम्मा आई लव यू, चिरू और सिंन्गा जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। चिरंजीवी जल्द ही राजा मार्थंडा फिल्म में नजर आने वाले थे। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके अलावा वह 3 और फिल्मों में नजर आने वाले थे।

कोरोनोवायरस लॉकडाउन के कारण, कुछ परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Next Story