मनोरंजन

Koffee With Karan 8: रोहित शेट्टी के सामने अजय देवगन ने करण जौहर को बताया ‘दुश्मन’, काजोल को लेकर ये क्या बोल गए एक्टर

Special Coverage Desk Editor
18 Dec 2023 10:04 PM IST
Koffee With Karan 8: रोहित शेट्टी के सामने अजय देवगन ने करण जौहर को बताया ‘दुश्मन’, काजोल को लेकर ये क्या बोल गए एक्टर
x
Koffee With Karan 8: करण जौहर के टॉक रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण‘ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस बार एक फिल्ममेकर के साथ एक एक्टर की जोड़ी नजर आने वाली है।

Koffee With Karan 8: करण जौहर के टॉक रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण‘ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस बार एक फिल्ममेकर के साथ एक एक्टर की जोड़ी नजर आने वाली है। जाहिर तौर पर दोनों अपने अलग अंदाज से करण जौहर की बोलती बंद कर देंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जो शो में मस्ती और मजाक का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। प्रोमो को देखने के बाद एपिसोड के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इतना तो तय है कि यह काफी खास होने वाला है। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में।

रणवीर को लेकर रोहित ने कहीं ये बात

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें करण अजय देवगन से सक्सेस पर उनके रिएक्शन के बारे में सवाल करते हुए नजर आए तो रोहित शेट्टी ने कहा, “फिल्म ब्लॉकबस्टर हो या नहीं अजय और सलमान अक्सर सेट पर अपनी वैन के बाहर मस्ती करते हुए जरूर नजर आते हैं।” वहीं जब रोहित से रणवीर सिंह के साथ काम करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा रणवीर सेट पर एनर्जी से भरपूर है जबकि अजय देवगन उनसे काफी अलग है।


क्यों पार्टी में नहीं आते अजय

वहीं अजय देवगन से यह सवाल करते कि आखिर वह किसी पार्टी में क्यों नहीं नजर आते हैं तो उनका कहना है कि उन्हें कोई बुलाता ही नहीं है। एयरपोर्ट पर नजर ना आने की वजह के बारे में अजय मजाकिया अंदाज में कहते हैं वह खुद पैपराजी को नहीं बुलाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की आगामी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘सिंघम 3’ को लेकर काफी चर्चा में है जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

मस्ती करते दिखे अजय

इस दौरान रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए नजर आए और काफी मस्ती भी करते दिखे। इतना ही नहीं अजय देवगन ने मजाक के अंदाज में करण जौहर को इंडस्ट्री में अपना एक दुश्मन बताया जिसे सुनने के बाद फिल्म मेकर शॉक्ड जाते हैं। हालांकि उन्होंने यह मजाक के अंदाज में कहा। इस दौरान करण ने पूछा, “अगर किसी दिन काजोल नाराज हो जाए और उनसे बात ना करें वह क्या करेंगे।” इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं तो उस दिन का इंतजार कर रहा हूं।” सब हंसने लगते हैं और आने वाले एपिसोड में जबरदस्त मस्ती का तड़का लगने वाला है।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story