लाइफ स्टाइल

महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका को दी जेल में डालने की वॉर्निंग..जानें-क्या है वजह

Special Coverage News
11 Sep 2019 3:11 PM GMT
महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका को दी जेल में डालने की वॉर्निंग..जानें-क्या है वजह
x
ट्रेलर का एक डॉयलॉग बेहद फेमस हो रहा है जिसके चलते महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका को वॉर्निंग दे डाली।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में है। फिल्म को लेकर रोजाना तरह तरह तस्वीरें सामने आती रहती है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहै है। ट्रेलर का एक डॉयलॉग बेहद फेमस हो रहा है जिसके चलते महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका को वॉर्निंग दे डाली।



दरअसल ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा एक सीन में पति बने फरहान अख्तर से कह रही हैं 'एक बार आयशा ठीक हो जाए, फिर साथ में बैंक लूटेंगे'। महाराष्ट्र पुलिस ने ट्रेलर देखते ही एक्शन के मोड़ में आ गई और प्रिंयका को लेकर कर दिया ट्वीट। प्रियंका के इसी डायलॉग को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक महाराष्ट्र पुलिस ने ट्वीट किया, 'आईपीसी की धारा की 393 के तहत 7 साल की सजा और जुर्माना'।

इस ट्वीट को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी महाराष्ट्र पुलिस को जवाब दिया। प्रियंका ने उसी ट्वीट को रिट्वीट कर बेहद फनी जवाब दिया। प्रियंका ने लिखा..उप्स मैं रंगे हाथों पकड़ी गई। लगता है अब प्लान बी अपनाना पड़ेगा। प्रियंका ने इस ट्वीट में फरहान अख्तर को टैग किया है।


आपको बता दें कि ये फिल्म गुरुग्राम की रहने वाली 13 साल की मोट‍िवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी पर आधार‍ित है। आयशा इम्‍यून ड‍िफ‍िश‍िएंसी ड‍िस्‍आर्डर की समस्‍या थी, ज‍िसकी वजह से 2015 में उनका न‍िधन हो गया था। आयशा ने टॉक शोज में व्‍याख्‍यान द‍िए और फेमस हो गई थीं।

फरहान और प्रियंका इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले है। दोनों आयशा के माता-पिता का किरदार निभा रहे है। 3 मिनट के इस ट्रेलर में रोमांस, इमोशंस और फैमिली लव को दिखाया गया है। फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक बार फिर प्रियंका और फरहान की जोड़ी साथ देखने को मिलेगी। इससे पहले ये दोनों फिल्म दिल धड़कने दो में नजर आए थे।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story